चित्रकला, रांगोली, फेन्सी ड्रेस, से प्रतिभाऐ उभरेगी

जावरा (अभय सुराणा) । जावरा में महावीर जन्मकल्याणक आयोजन की तैयारिया जोर-शोर से जारी हे इसे लेकर एक बैठक श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति अध्यक्ष श्री नगीनचन्र्द सकलेचा की अध्यक्षता मे विभिन्न समिति एवं प्रतियोगिता संयोजक एवं सह संयोजको की बैठक ओसवाल जैन पंचायती नोहरा मे सम्पन्न हुई ।बेठक मे आयोजन की अब तक की तैयारियो की समीक्षा कि गई।
चित्रकला,गवली, फेन्सी ड्रेस रांगोली प्रतियोगिताएं प्रतिभाओं को उचित अवसर देगी। चित्रकला प्रतियोगिता त्रिशला माता के भगवान महावीर स्वामी के जन्म समय पर आऐ सपनो पर केन्र्दीत होगी।जो जुनियर एवं सिनियर वर्ग में होगी । रांगोली प्रतियोगिता भी दोनों वर्ग की होगी। दीप सजाओ गवली प्रतियोगिता,भजन संध्या,फेन्सी ड्रेस आदि पर चर्चा हुई ।
बैठक में विभिन्न प्रतियोगिता संयोजक श्रीमती ज्योति कांठेड़, चित्रा ओस्तवाल , प्रमिला धारीवाल, संगीता डोसी ,संगीता नाहर,जीवन हरण,सारिका कोलन,आभा ठोरा, श्वेता कोठारी के साथ ही उपाध्यक्ष श्री विजय ओरा, यतींद्र सकलेचा,राकेश ठोरा, वीरेंद्र सेठिया,संजय कांठेड़, प्रकाश जैन पटवारी,पारस सकलेचा, विजय धारीवाल,अजय सकलेचा आदि उपस्थित रहकर अपने विचार रखे । बैठक का संचालन महासचिव अभय कोठारी एवं आभार शिखर धारीवाल ने व्यक्त किया।

Play sound