रतलाम । श्री जैन दिवाकर स्मारक मे विराजित स्वास्थ लाभ ले रहे ध्यान योगी आचार्य सम्राट डा. श्री शिव मुनि जी महाराज के आज्ञानुवृति एंव जैन दिवाकरिय उप प्रवर्तक श्री प्रदीप मुनि जी महाराज सेवाभावी श्री जितेंद्र मुनि जी महाराज आदि ठाणा 2 के दर्शनार्थ जैन कॉन्फ्रेस राजस्थान के प्रांतीय महामंत्री शांतीलाल मारू एंव प्रांतीय मंत्री सिद्धराज संघवी पहुंच कर स्वास्थ की सुख साता पूछते हुए दर्शन वंदन के साथ ही मांगलिक श्रवण कर आशीर्वाद प्राप्त किया । जैन दिवाकर श्री चौथमल जी महाराज उपाध्याय श्री कस्तूर चंद जी महाराज तपस्वी राज श्री मोहन मुनि महाराज के समाधि स्थल के भी दर्शन किए । इस अवसर पर श्री वर्धमान स्थानक वासी जैसा श्रावक संघ नीम चोक स्थानक के वरिष्ठ सलाहकार इंद्रमल जैन वकील साहब महेंद्र बोथरा आदि पदाधिकारियों ने स्वागत सत्कार किया ।