रतलाम ! भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा की स्थानीय इकाई ने अलकापुरी चौराहे पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया !
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने इस अवसर पर कहा कि राजस्थान में हिन्दू नववर्ष पर हिन्दुओ की शोभा यात्रा पर मुस्लिम समुदाय द्वारा घर की छतों से पत्थरो की बौछार करके सेकड़ो हिन्दुओ को घायल किया जाता है , हिन्दुओ की गाड़ियों , दुकानों और घरों को आग के हवाले किया जाता है , भाजपा कार्यकर्ता श्री विकास प्रजापति की कांग्रेसियो द्वारा निर्मम हत्या कर दी जाती है और राजस्थान के मुख्यमंत्री हाथ पर हाथ धरे बैठे रहते है ! कांग्रेस की इस तुष्टिकरण की राजनीति को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा !
भाजपा पिछड़ा मोर्चा मुखर्जी मंडल अध्यक्ष श्री चेतन टांक ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान के ग्राम केसुदा में भाजपा कार्यकर्ता श्री विकास प्रजापत भाजपा स्थापना दिवस पर अपने घर की छत पर जब पार्टी का झंडा लगा रहे थे तब कुछ कांग्रेसियो ने घर मे घुसकर श्री प्रजापत को लाठी – डंडों से बुरी तरह पीटा और उन पर खोलता पानी डालकर उनकी निर्मम हत्या कर दी !
भाजपा कार्यकर्ता की मॉब लिंचिंग पर अशोक गहलोत की चुप्पी आश्चर्यजनक है ! अगर गहलोत में जरा भी शर्म बची है तो अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ न्यायोचित कार्यवाही करे !
इस अवसर पर श्री चेतन टांक एवं अरुण राव के अलावा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित , मंडल उपाध्यक्ष द्वय श्री प्रकाश बंसीवाल , श्री विवेक शर्मा , मंडल मंत्री श्री अभिषेक शर्मा , मंडल मीडिया प्रभारी श्री तन्मय त्रिवेदी , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री राहुल रांका , महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती चेतना पाटीदार , श्री राजेश पांचाल , श्री बद्रीलाल प्रजापत , श्री मति सारिका दीक्षित , श्रीमती कृष्णा प्रजापत , श्री पंकज टांक , श्री सचिन तिवारी , एवं श्री राजन मीणा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे !