

जावरा (अभय सुराणा) । मनुष्य जन्म लेता है अपने लिए अपने परिवार के लिए जो कुछ कर सकता है करता है लेकिन धन्य हो जाते हैं वह पल वह घड़िया जब मनुष्य परमार्थ के लिए भी कुछ करता है आज किरण डेंटल पर सेवा की नई मशाल को लेकर श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ संघ के माध्यम से आप लोगों ने जो कार्य प्रारंभ किया है वह निश्चित ही आपको एक दिन नहीं ऊंचाई पर ले जाएगा।उक्त विचार श्री श्वेतांबर जैन सेवा समिति जावरा द्वारा लालागली किरण डेंटल क्लीनिक पर संपन्न हुए शिविर में कार्यक्रम के अतिथि अनिल चोपड़ा अखिल भारतीय श्री त्रिस्तुतिक जैन संघ के राष्ट्रीय मंत्री श्री नगीन सकलेचा संयुक्त जयंती उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं श्री शेखर नाहर अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के जिलाध्यक्ष ने कहे। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष अभय सुराणा ने संस्था द्वारा की जाए सेवा गतिविधियों की जानकारी दी एवं भविष्य में भी निरंतर जारी रखने तथा सभी को साथ लेकर इस वर्ष आओ कुछ और नया करें के अपने ध्येय वाक्य को सार्थक करने की बात कही। इस अवसर पर शिविर में सेवाएं दे रही डॉ कृतिका सी.ललवानी एवं डॉ सुमित ललवानी ने कहा कि वरिष्ठ संघ द्वारा आयोजित इस शिविर में तो वह निशुल्क इलाज कर रही है लेकिन भविष्य में भी वह सेवा भावना हमेशा आगे रखूंगी। डॉ सुमित ललवानी ने कहा कि हमारी पहली प्राथमिकता आने वाले मरीज को सही जानकारी देकर वह अच्छा जीवन कैसे व्यतीत करें इसलिए हर संभव प्रयास करेंगे हमारा उद्देश्य सिर्फ पैसा कमाना ही नहीं वरन सेवा पहली प्राथमिकता होगी किरण जैसा की नाम है उसी के अनुरूप हम दोनों आशा की नई किरण को जागृत कर सके यह हमारा प्रयास रहेगा ।इस अवसर पर श्रीपाल जैन ने भी संबोधित कर अपने बेटे और बहू को शुभकामनाएं दी एवं वरिष्ठ सेवा समिति का आभार भी माना ।प्रारंभ में भगवान महावीर के चित्र पर माल्यार्पण अतिथियों के द्वारा किया गया अतिथियों का स्वागत संस्था अध्यक्ष अभय सुराणा सचिव महावीर डांगी कोषाध्यक्ष शांतिलाल डांगी ,नेमीचंद जैन ,राजकुमार पीपाड़ा प्रकाश श्रीश्रीमाल आदि सदस्यों ने किया ।कार्यक्रम का संचालन प्रसग प्रभारी डॉ राजकुमार पीपाड़ा ने किया आभार प्रदर्शन सचिव महावीर डांगी ने माना उक्त जानकारी संस्था के सचिव प्रकाशचंद श्रीश्रीमाल ने दी।