रतलाम।आज चैत्र नवरात्रि के अष्टमी के। उपलक्ष में मंदिर गृह गर्भ की मोगरे के फूलों द्वारा सजाया गया। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी नवरात्रि के पावन पर्व पर वाघेला परिवार रतलाम व श्री कालिका माता प्रांगण के युवा व्यापारी संघ द्वारा किया गया 1980 से अभी तक हमें नवरात्रि में हमने इस कार्य को करने का मन बनाया था मंदिर के गर्भगृह को सजाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्री कालिका माता के परम भक्त दिनेश वाघेला ने बताया कि कालिका माता के प्रमुख व्यापारी जगदीश जैन, संजय जैन, मुकेश जोशी, अशोक शर्मा, शैलु माहेश्वरी, दिलीप शर्मा,रामु राठौर आदि द्वारा यह कार्य प्रारंभ किया गया था दुर्भाग्य से कोरोना काल में हमारे सभी साथी नहीं रहे ।अब विशेष रुप से राहुल वाघेला, विकास जैन, हेमंत जैन, लखन राठौर आदि द्वारा इस गर्भगृह की सजावट का कार्य किया जा रहा है। कल नवमी पर गर्भ गृह में गुलाब के फूलों से सजावट की जावेगी। अगले वर्ष नवरात्रि में माता जी का सुंदर फोटो लेमिनेशन कर मां के भक्तों को बांटा जाएगा व आगामी नवरात्रि में। सभी भक्तों को सिंदूर का टीका लगाया जाएगा ऐसा श्री कालिका माता प्रांगण के व्यापारियों द्वारा निर्णय लिया।