चोपाटी प्रभात फेरी मे गुंजे महावीर के जयकारे

जावरा (अभय सुराणा) । त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की नारों के साथ चौपाटी क्षेत्र की विभिन्न कॉलोनियों में श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति के आह्वान पर प्रभात फेरी निकाली गई जो चन्दा प्रभु दिगम्बर जेन मन्दिर शास्त्री कालोनी पर प्रातः भगवान के अभिषेक से प्रारम्भ होकर ज्ञान मन्दिर गाधी कालोनी, , वर्धमान जेन स्थानक चोपाटी रोड , समता भवन गांधी कालोनी होते हुए श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर चोपाटी पहुची सभी स्थानों पर धर्म आराधना एवं प्रभु दर्शन किये ।
प्रभात फेरी में कुंद कुंद दिगम्बर महिला मण्डल, शंखेश्वर पार्श्वनाथ महिला मण्डल, वर्धमान स्थानकवासी महिला मण्डल,समता महिला मण्डल ,कुशल महिला मण्डल की महिलाओं ने विभिन्न चोराहो पर भगवान महावीर के स्तवन ,भजन प्रस्तुत किए । बडी सख्या में उपस्थित युवाओं एवं पुरुषों ने भगवान महावीर के जयकारे लगाए । प्रभात फेरी का समापन अवसर पर नवकारसी का लाभ प्रभात फेरी में सम्मिलित सभी नागरिकों ने लिया। श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया गया।
श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति के अध्यक्ष नगीन सकलेचा , महासचिव अभय कोठारी ,सह सचिव शिखर धारीवाल ,प्रभात फेरी संयोजक अतुल मेहता, विरेन्द्र सेठिया,आनन्द रांका ने चौपाटी क्षेत्र में पहली बार महावीर जन्मकल्याणक आयोजन में निकाली गई प्रभात फेरी को सफल बनाने के लिए सभी महिलाओं, पुरुषों एवं युवाओं का आभार व्यक्त किया ।
भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के तृतीय दिवस जावरा नगर के प्रमुख मार्गो पर प्रातः प्रभात फेरी ,दोपहर में रांगोली प्रतियोगिता, दीप सजाओ गवली बनाओ प्रतियोगिता के रात्रि मे आयोजन होगे।
14 अप्रेल को नगर में भव्य चल समारोह निकलेगा जिसकी अगवानी सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री राजेन्द्र पाण्डेय, पूर्व गृह मंत्री श्री भारत सिंह ,भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के.के.सिह कालुखेडा के साथ ही समस्त श्री संघो के अध्यक्ष करेगे। समिति के पदाधिकारियों ने समस्त कार्यक्रमो को सफल बनाने की अपील की हे ।

Play sound