कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह के खिलाफ युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन कर FIR दर्ज करने हेतु आवेदन दिया

रतलाम। झूठी जानकारी पोस्ट कर मध्यप्रदेश में अशांति फैलाने तथा भाजपा सरकार की छवि खराब करने का प्रयास करने पर आज कांग्रेस नेता दिग्विजयसिंह द्वारा किये गए ट्वीट के खिलाफ युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा नारे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया एवं पुलिस थाना स्टेशन रोड पर FIR दर्ज करने हेतु आवेदन दिया गया।युवा मोर्चा जिलाउपाध्यक्ष गौरव मूणत ने बताया की कार्यक्रम मे बड़ी संख्या मे युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। जिला महामंत्री रविन्द्र पाटीदार, जिला उपाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह ,जलज सांखला, संजय जाट, सिद्धार्थ कटारिया जिला मंत्री शुभम चौहान, राहुल पाटीदार, शिवांग शर्मा, जिला सह कोषाध्यक्ष किशन व्यास, ऋषभ जैन, मण्डल अध्यक्ष राहुल रांका, जयेश जाजोरिया, आयुष पड़ियार, राजेश बैरागी , प्रतिक विजयवर्गीय, एवं युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।.

Play sound