जन्म कल्याणक महोत्सव के तृतीय दिवस पर सूर्योदय के साथ ही भगवान महावीर की स्तुति करते हुए प्रभात फेरी निकाली गई

जावरा ( अभय सुराणा) । भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव जावरा में धूमधाम से मनाया जा रहा है तथा सभी कार्यक्रमों में महिला ,पुरुष ,बच्चे, युवा सभी उत्साह से भाग ले रहे हैं ‌।
जन्म कल्याणक महोत्सव के तृतीय दिवस पर जावरा नगर के विभिन्न बाजारों में सूर्योदय के साथ ही भगवान महावीर की स्तुति करते हुए प्रभात फेरी निकाली गई जो पंचायती से प्रारंभ होकर शुक्रवारया, सोमवारिया ,आजाद चौक, पिंजार वाडी ,नीम चौक, कोठी बाजार ,बजाज खाना, जवाहर पेठ होते हुई दिगंबर जैन मांगलिक भवन में नवकारसी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। जैन समाज के सभी धार्मिक स्थलों आदिनाथ मंदिर शुक्रवारिया, जैन मंदिर पिपली बाजार ,धर्मनाथ मंदिर जवाहर पर, जवाहर स्थानक, वर्धमान वालसी स्थानक आजाद चौक, मुनीसुव्रत नाथ दिगंबर मंदिर पिपली बाजार, दर्शन करते हुए दिगंबर आचार्य नवीन नंद जी के दर्शन किए।एवं महासती मनोरमा श्रीजी महाराज आदि थाणा 6ने मांगलिक श्रवण करवाई।
जन्म कल्याणक महोत्सव के अंतर्गत आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में दोनों वर्ग में 55 प्रतियोगियों ने भाग लिया। इसी प्रकार रंगोली प्रतियोगिता में 24 प्रतियोगियों ने भाग लिया। भजन संध्या में 14 महिला मंडलों ने भगवान महावीर स्वामी की भक्ति की ।चित्रकला प्रतियोगिता के प्रायोजक जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप ,भजन संध्या के प्रायोजक जैन सोशल ग्रुप जावरा मैत्री, रंगोली प्रतियोगिता के प्रायोजक जैन ज्योति बहु परिषद ने सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार एवं प्रभावना प्रदान की ।
श्री संयुक्त जैन महावीर जयंती उत्सव समिति के संरक्षक मदन लाल धारीवाल ,अध्यक्ष नगीन चंद सकलेचा, महासचिव अभय कोठारी ने बताया कि जन्मोत्सव के अंतर्गत 14 अप्रेल विशाल चल समारोह प्रातः 9:00 बजे जैन पंचायती नोहरा पिपली बाजार से प्रारंभ होगा जो शुक्रवारिया, सोमवारिया ,लालागली, काटजू मार्ग ,घंटाघर चौराहा, खारीवाल मोहल्ला, पिंजार वाडी, नीम चौक, कोठी बाजार ,बजाज खाना, जवाहर पथ ,पिपली बाजार होता हुआ धर्म सभा में परिवर्तित होगा जहां मुनि भगवंतो प्रवचन होंगे। आमंत्रित अतिथिगण एवं समस्त श्री संघों के अध्यक्ष चल समारोह की अगवानी करेगे ।
चल समारोह को सफल बनाने की अपील उपाध्यक्ष धर्मचंद चपडोत, चंद्र प्रकाश ओसवाल पुखराज पटवा,विजय औरा ,सुभाष टुकड़िया, सह सचिव, शिखर धारीवाल, कोषाध्यक्ष कैलाश बारोड, प्रचार सचिव ललित भंडारी, चल समारोह संयोजक संदीप रांका , सहकोषाध्यक्ष शेखर नाहर,ऋषभ पटवा ,अतुल मेहता ,अशोक मेहता ,पारसमल ओरा ,अजीत राका ,वीरेंद्र सेठिया ,आनंद राका, सुभाष डूंगरवाल ,प्रदीप सेठिया, पारस गंगवाल ,पंकज कांठेड़, विनोद मेहता, सूरजमल संघवी, राहुल भंडारी ,अजय सकलेचा, सुशील कोचट्टा ,अनिल धारीवाल, कांति दलाल, अभय सुराणा, सुजान मल कोचट्टा ,प्रकाश पटवारी ,हेमेंद्र जैन ,प्रदीप चौधरी, निलेश धारीवाल ,कमल नाहटा देवेंद्र मूणत ,मोहनलाल पोखरना, सुजान मल ओरा ,महिला संयोजिका श्रीमती अर्चना करनावट , प्रमिला धारीवाल, आभा ठोरा, संगीता नाहर, संगीता डोसी, श्वेता कोठारी, चित्रा ओस्तवाल,ज्योति कांठेड़,आदि ने की है

Play sound