रतलाम । भारतीय जनता पार्टी रतलाम जिले के सुखेड़ा मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्ति लम्बे समय से लंबित थी। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मा.श्री विष्णुदत्त शर्मा जी ने सुखेड़ा मंडल अध्यक्ष पद पर श्री अमित पाठक निवासी ग्राम जैठाना की नियुक्ति की है।