रतलाम । सिविक सेंटर स्थित कुशाभाउ ठाकरे तरणताल नागरिकों के तैराकी हेतु कल 14 अप्रैल गुरूवार को सांय 6 बजे विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य काश्यप की उपस्थिति में पुन: प्रारंभ किया जायेगा।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने बताया कि सिविक सेंटर स्थित कुशाभाउ ठाकरे तरणताल कोरोना के चलते 2 वर्षो से बंद था आज विधायक रतलाम षहर माननीय श्री चेतन्य जी काष्यप की उपस्थिति में पुन: प्रारंभ करते हुए सीमित मात्रा में नागरिकों को सायं 6 से 10 बजे तक निर्धारित शुल्क पर प्रवेश दिया जायेगा।