खाटू श्याम के भजनों से सराबोर हुआ बरबड़ हनुमान मेला

रतलाम । नगर निगम द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बरबड़ हनुमान मेले में बीती रात्री में निगम रंगमंच पर आयोजित खाटू श्याम की भजन संध्या में कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
भजन संध्या की शुरूआत सांवरे की मित्रता दरबार समिति द्वारा बाबा का अलौकिक श्रृंगार व बाबा श्याम की ज्योत प्रजव्वलन से किया गया इसके बाद भजन गायक जीतू नारायण यादव द्वारा दीनानाथ मेरी बात छानी कोनी तेरे से ऐसे एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को देर रात तक रोके रखा।
प्रारंभ में पूर्व पार्षद श्री प्रहलाद पटेल ने भजन गायक जीतू नारायण यादव साथी कलाकार गोपाल कुमावत, रोहन सोनी, बाबू राठौर, योगेष परिहार नकूल बैरागी, राजेष पंडित आदि का स्वागत पुश्पहारों से किया।

Play sound