श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल परिवार द्वारा 70 से अधिक मंदिरो पर चालीसा का पाठ किया गया

रतलाम । श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री मंगलनाथ महाकाल रक्तदान मंडल परिवार द्वारा प्रात: 8 बजे हनुमानचालीसा पाठ का आयोजन किया गया संस्था सदस्य अतुल जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि 70 से अधिक मंदिरो पर मंडल सदस्यों द्वारा चालीसा का पाठ किया गया। कुछ सदस्य जिले के बाहर भी थे उन्होंने वही पर पाठ किया। सदस्यों ने अपने परिवार जनों के साथ मिल कर पाठ किया इस बार नारी शक्ति ने भी मंडल के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मंदिरों में पाठ किये। मंडल के सदस्य प्रात: साढ़े आठ बजे राजीवगांधी सिविक सेंटर में एकत्रित हो कर श्री राम एवं भारतमाता के जयकारे के साथ राममंदिर पहुंचे जंहा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ करने के पश्चात आरती की गई सभी ने एक दूसरे को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दी ।