जैन सोशल ग्रुप मैत्री द्वारा जीव दया प्रोजेक्ट के अंतर्गत सकोरा वितरण कार्यक्रम

रतलाम । जैन सोशल ग्रुप मैत्री द्वारा अपने जीव दया प्रोजेक्ट के अंतर्गत भीषण गर्मी में मूक पक्षियों के लिए अपने घरों में जल व्यवस्था के लिए मिट्टी के सकोरों का वितरण किया गया। संस्थापक अध्यक्ष अमित कोठारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मैत्री परिवार द्वारा हनुमान ताल 80 फ़ीट पर ग्रुप परिवार द्वारा सकोरा वितरण कार्य किया गया।
जैसा कि विदित है मैत्री परिवार हमेशा जीव दया के प्रोजेक्ट निरंतर करता आया है। ग्रुप अध्यक्ष नीलेश कोठारी एवम आगामी सत्र के लिए घोषित अध्यक्ष वैभव मेहता द्वारा सभी ग्रुप सदस्यों को जीव दया प्रोजेक्ट से जुड़ कर लाभ लेने का आव्हान किया। इस जीव दया कार्य का लाभार्थ वैभव मेहता,विनय वोहरा एवम सिद्धार्थ बोराणा द्वारा लिया गया।
अमित कोठारी, नीलेश कोठारी, वैभव मेहता, नीलेश मंडलेचा, अवि दम्माणी, चंदन सेलोत, विनय वोहरा,भावेश गादीया, तरुण डांगी, सिद्धार्थ बोराणा,गौरव कास्टिया मनोज अग्रवाल, सुदीप ओहरा, विकास धूपिया, निखिल धारीवाल, मिलन राखेचा, सचिन मांडोत आदिं उपस्थित रहे। अंत में चंदन सेलोत ने सभी को आभार प्रेषित किया।