विश्व का कोई भी धर्म निर्दोष को सताने की इजाजत नहीं देता- राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

भीलवाड़ा जैन दिवाकर धाम 17 अप्रैल 2022 । दंगाइयों का कोई जाति और धर्म नहीं होता है मानवता पर कलंक शातिर दिमाग के होते हैं । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि विश्व का कोई भी धर्म निर्दोष को सताने की इजाजत नहीं देता।
उन्होंने कहा कि आतंकवादियों से भी ज्यादा दंगाई खतरनाक होते हैं जिस थाली में खाते हैं उसी में छेद करते हैं । मुनि कमलेश ने बताया कि आतंकवादियों की भांति दंगाइयों के विरुद्ध भी सख्ती से कार्यवाही करना चाहिए । राष्ट्रसंत ने कहा कि परस्पर सौहार्द को नष्ट करके नफरत के बीज बोकर राष्ट्रीय एकता और अखंडता के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं वह धर्म द्रोही भी है देशद्रोही भी है।
जैन संत ने बताया कि तोड़फोड़ करना हिंसा फैलाकर दहशत और अराजकताका माहौल बनाने वाले के खिलाफ सभी धर्म गुरु मिलकर मोर्चा खोलें नहीं तो इतिहास माफ नहीं करेगा दिवाकर धाम के अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता महामंत्री राजेंद्र सामर दौलत भड़कत्या सुरेंद्र सुराणा महिला मंडल अध्यक्षा की निर्मला भड़ाकतिया लाड़ जी मेहता पुष्पा चोरड़िया सभी ने दंगों में शहीद लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य की मंगल कामना की।