महंगाई के विरोध में जन आक्रोश रैली को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी रतलाम की तैयारियां जोर शोर से

रतलाम। आगामी दिनांक 22 अप्रैल को रतलाम शहर में महंगाई के विरोध में जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी । इस रैली में जन जन के लाडले नेता पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ उपस्थित रहेंगे । कमलनाथ जी की रैली एवं स्वागत के संबंध में आज रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक आयोजित की गई । जिसमें कांग्रेस के समस्त मोर्चा संगठन प्रभारी,सेक्टर प्रभारी मंडलम अध्यक्ष चार कार्यकारिणी सदस्य प्रदेश पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे बैठक में कमलनाथ जी के दौरे को लेकर तैयारियां की गई जिसमें मुख्य रूप से पूरे शहर में घर-घर आमंत्रण पत्र बांटना एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का स्वागत सम्मान करना इस हेतु रतलाम शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने रतलाम शहर के समस्त कांग्रेस जन को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के रतलाम शहर के प्रभारी अमिताभ मंडलोई जी की उपस्थिति में जिम्मेदारियां सौंपी जन आक्रोश रैली बंजलीहवाई पट्टी से प्रारंभ होकर सज्जन मिल राम मंदिर, सैलाना बस स्टैंड, जीपीओ रोड, जेल रोड, कॉलेज रोड, हाथी खाना होते हुए कालिका माता मंदिर पहुंचेगी । जहां पूर्व मुख्यमंत्री मां कालिका के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे तत्पश्चात अंबेडकर भवन में कांग्रेश सेक्टर प्रभारी मंडल प्रभारी की बैठक संबोधित करेंगे । उसके बाद महंगाई के विरोध में एक विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे।
रैली का स्वागत बड़बड़ पर श्रीमती कुसुम, अमृत गार्डन पर आयुष सिंह, निलेश शर्मा, साक्षी पेट्रोल पंप पर महीप मिश्रा, अलकापुरी चौराहे पर अनिल पुरोहित, सज्जन मिल चौराहे पर इंटक के अरविंद सोनी, लालचंद नागर, राम मंदिर चौराहे पर श्री राजीव रावत, सैलाना बस स्टैंड पर युवक कांग्रेस श्री मयंक जाट, सैयद बुशत जैदी, बाल चिकित्सालय पर महिला कांग्रेसी श्रीमती मीना बग्गा, लोकेंद्र टॉकीज चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस दो कमरुद्दीन कछवाय जेल रोड पर शांतिलाल वर्मा मित्र मंडल , पीयूष बाफना धर्मेंद्र मंडवारिया मित्र मंडल कॉलेज रोड ब्लॉक क्रमांक 3 बसंत पंड्या , अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ हितेश पेमाल नगर निगम तिराहे ब्लॉक कांग्रेस एक विजय सिंह चौहान मेहंदीकुई बालाजी पर सफाई कामगार कांग्रेश कमल भाटी एवं साथी हाथीखाना मुबारिक खान, वहीद शेरानी , व्यापारी प्रकोष्ठ जयेश झालानी, विशाल डांगी , कान्वेंट स्कूल ब्लाक कांग्रेस चार मोहसिन खान, कान्वैट स्कुल तिराहा विधि प्रकोष्ठ सुनील पारिख, स्टेट बैंक हिम्मत जैथवार, मांगीलाल जैन, आदि स्वागत करेंगे।