कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में जिले में मिलावटी वस्तुओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई

मिलावटखोरों से 7 लाख रुपए अर्थदंड वसूला गया

रतलाम। कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देशन में रतलाम जिले में मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2021-22 में अमानक स्तर तथा मिथ्या छाप नमूनों के मामलों में मिलावटखोरों के विरुद्ध अपर कलेक्टर न्यायालय द्वारा 28 लाख 80 हजार रुपए अर्थदंड आरोपित किया गया। इसके विरुद्ध 26 व्यक्तियों से 7 लाख 10 हजार रुपए अर्थदंड अब तक वसूला जा चुका है। अपर कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य ने बताया कि मिथ्या छाप एवं अमानक स्तर की खाद्य सामग्री के प्रकरणों में उनके न्यायालय द्वारा 10 हजार रूपए से लेकर 1 लाख रूपए तक अर्थदंड वसूला गया है।