कुपोषित बच्चों को सुपोषित बच्चों की श्रेणी में लाना भाजपा का लक्ष्य – राव

रतलाम । कुपोषित बच्चों को पर्याप्त पोषण प्राप्त हो और वे सुपोषित बच्चों की श्रेणी में आए यह भाजपा की प्राथमिकता में शामिल है। पार्टी के पितृ पुरुष स्व. श्री कुशाभाऊ ठाकरे जी के जन्म शताब्दी वर्ष में प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री विष्णु दत्त जी शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश भर में भाजपा आज पोषण अभियान चला रही है।
उक्त विचार भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने विरियाखेड़ी स्थित आंगनवाड़ी में भाजपा महिला मेार्चा द्वारा आयोजित ‘‘पोषण अभियान‘‘ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए।
श्री राव ने कहा कि रतलाम में आज पार्टी की महिला मोर्चा इकाई आंगनवाड़ियों मे उपस्थित होकर बच्चों, गर्भवती महिलाओं को पोषण आहार तथा अन्य सामग्री वितरित करेंगी। ये समस्त सामग्री शहर विधायक मा.श्री चेतन्य जी काश्यप ने उपलब्ध करवाई है।
श्री राव ने जब आंगनवाडी मे पंखे की कमी महसूस करते हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता से पूछा की आपने अब तक जिम्मेदारों से पंखे की मांग क्यो नही की ? तो इस पर वहां मोजूद पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री चेतन टांक ने अपनी और से दो पंखे दो दिन मे उपलब्ध करवाने की घोषणा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती अनिता कटारिया ने कहा कि आज हम बच्चों और गर्भवती बहनो को मा.विधायक श्री चेतन्य काश्यप जी द्वारा उपलब्ध करवाई गई, पोषण सामग्री वितरण के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सम्मान करेंगे।
श्रीमती कटारिया ने कहा कि हम आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की कोविड़ काल मे की गई सेवा को कभी नही भुल सकते है। जब आप बहने घर-घर जाकर आम नागरिकों के टीकाकरण में लगातार जुटी रही। आपने जरूरत मंदो को घर-घर जाकर खाद्य सामग्री का वितरण किया।
कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष तथा कार्यक्रम मंडल प्रभारी श्रीमती विष्णुकांता पांचाल ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर शहर विधायक मा.श्री चेतन्य काश्यप जी द्वारा उपलब्ध करवाई गई पोषण सामग्री उपस्थित बच्चों को अतिथियों ने प्रदान की। उपस्थित गर्भवती महिलाओं तथा नवजात शिशुओं और उनकी माताओं को भी विधायक जी द्वारा उपलब्ध करवाई गई सामग्रीयों का वितरण कर उन्हें सम्मानित किया।
अतिथियों ने वहां उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पुष्पमाला पहनाकर उनका भी सम्मान किया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश पार्टी के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती पूनम पटवा के नेतृत्व में आज जिले के सभी 23 मंडलों में पोषण अभियान चलाया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्री प्रकाश बंशीवाल, भाजपा मंडल महामंत्री श्रीमती अनिता कटारा, मंत्री कुमारी खुशबु अरोलिया, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती मीना टांक, महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती अनिता पाहूजा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री राहुल रांका, पिछड़ा मोर्चा मुखर्जी मंडल अध्यक्ष श्री चेतन टांक, श्रीमती कृष्णा प्रजापत, श्रीमती ममता सोलकी भी उपस्थित थी।
कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री श्री धर्मेन्द्र देवड़ा ने किया तथा आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती चेतना पाटीदार ने माना।