स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति आमजन का विश्वास बढ़ा

  • सिविल हॉस्पिटल में स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने किया।
  • विभिन्न रोगों के चिकित्सा परीक्षण के लिए उमड़ी भीड़।रक्तदान शिविर भी लगाया।

जावरा ( अभय सुराणा) । पहला सुख निरोगी काया,स्वस्थ तन स्वस्थ मन के लिये अति आवश्यक है।शासकीय चिकित्सालयों में बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल रही ,जिससे आमजन का विश्वास बढ़ता जा रहा है।
उक्त विचार विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सिविल हॉस्पिटल जावरा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किये। विधायक डॉ पांडेय ने फीता काटकर शिविर का शुभारंभ किया।इस दौरान नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष व भाजपा नगर अध्यक्ष पवन सोनी,अनुविभागीय अधिकारी हिमांशु प्रजापति,उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित जनों को सम्बोधित करते हुए डॉ पांडेय ने कहा मानव जीवन मे पहला सुख निरोगी काया है ,स्वस्थ तन रहेंगा तो मन भी स्वस्थ होंगा,आज देश मे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी,प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह जी चौहान के नेतृत्व में स्वास्थ्य सुविधाओं में निरन्तर बढ़ोत्तरी हुई है। कोरोना महामारी में हम सब ने मिलकर कोरोना का सामना किया और अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं लोगो को प्रदान की है।जावरा विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सा सुविधाओं का निरन्तर विस्तार हो रहा है।आगामी दिनों में नवीन महिला चिकित्सालय प्रारम्भ हो जाएगा।यहां दोआक्सीजन प्लांट स्थापित हो गए है।सेकड़ो प्रकार की जांच की अत्याधुनिक मशीन स्थापित हो गयी है।प्रशासनिक अधिकारियों व समाजसेवियों ने भी स्वास्थ्य सेवाओं की चिंता की है ।स्वास्थ्य के क्षेत्र में आजादी के बाद पहली बार करोड़ो रूपये के कार्य चल रहे हैं, क्षेत्र वासियो की सुविधाओं के लिये नई बड़ी एक्स रे मशीन आ रही है। बच्चों
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रभाकर ननावरे ने शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए इसका महत्व बताया।जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ अजहर अली ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से हेल्थ ऑय डी, आयुष्मान भारत योजना के कार्ड बनाये जा रहे हैं, सभी बीमारियों की स्क्रीनिंग की जा रही । शुभारंभ अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री हिमांशु प्रजापति, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया, भाजपा नगर अध्यक्ष श्री पवन सोनी,सांसद प्रतिनिधि श्री प्रदीप चौधरी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती पूनम पटवा भी अतिथि के तौर पर मंचासीन थे
अतिथियो का स्वागत जिला आयुष अधिकारी डॉ बलराज चौहान, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ प्रमोद प्रजापति, डॉ विजय पाटीदार, डॉ अंकित विजयावत, बसंतीलाल मईडा,धर्मेंद्र भट्ट,दीपक रावल,गोपाल राठौर,विजय लक्ष्मी पंवार, किरण परिहार, खेरूनीशा खान,भरत बिडवांन,राकेश चावरे,आदि ने किया,
इस अवसर पर तहसीलदार मृगेंद्र सिसोदिया,भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नन्दकिशोर महावर,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती सन्तोष शर्मा, भाजपा नगर महामंत्री राजेश शर्मा, रजत सोनी,सुमन मेहता,विद्या कांठेड़,अजय सकलेचा,देवेंद्र सिंह,सोनू यादव,शंकर चतवानी, अजय सिंह,मनोहर पांचाल,समस्त विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।संचालन शैलेन्द्र कुमार दवे ने किया,आभार ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ दीपक पालड़िया ने माना।