रतलाम । नगर पालिक निगम कर्मचारी यूनियन की 15 सुत्रीय मांगो के निराकरण के संबंध में निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने निगम अधिकारी के साथ यूनियन के पदाधिकारियों से चर्चा की।
नगर पालिक निगम कर्मचारी यूनियन की 15 सुत्रीय मांगो के संबंध में चर्चा करते हुए 12 जायज मांग पर निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने सहमति प्रदान कर मांगो का समय-सीमा में निराकरण किये जाने हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
आयोजित बैठक में उपायुक्त श्री विकास सोलंकी, कार्यपालन यंत्री सर्वश्री सुरेशचन्द्र व्यास, मोहम्मद हनीफ, जी.के. जायसवाल, प्रभारी सहायक यंत्री श्री सत्यप्रकाश आचार्य, लेखाधिकारी श्री विजय बालोद्रा, निज सहायक श्री सुभाष गोयल, सहायक वर्ग-2 श्री गोपाल झालीवाल, सहायक वर्ग-3 श्री प्रकाश चौहान, नगर पालिक निगम कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारी सर्वश्री राजेन्द्रसिंह राठौर, हेमन्त सोलंकी, इलियास मंसूरी, कुलदीप भट्ट, कैलाश गेहलोत, हेमन्त बन्दोडिया, मनीष परिहार, जयदीप गोहिल, योगेश कपूर, विशाल भटनागर आदि उपस्थित थे।