एंबुलेंस के लोकार्पण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण एमसीएच अस्पताल में

सुबह 11:00 बजे से देखा और सुना जाएगा

रतलाम । सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवर सिंह चौहान के करकमलों द्वारा एकीकृत रेफरल ट्रांसपोर्ट सेवाएं अंतर्गत नवीन एंबुलेंस को लाल परेड ग्राउंड भोपाल में प्रातः 11:15 बजे हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया जाएगा।
शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में 29 अप्रैल को मसीएच अस्पताल प्रथम तल पर किया जाएगा। एमसीएच अस्पताल में शुभारंभ कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा और सुना जाएगा। उल्लेखनीय है कि रतलाम जिले में 108 एंबुलेंस के 11 वाहन एवं जननी एक्सप्रेस के 15 नए वाहन प्राप्त होंगे। टोल फ्री नंबर 108 पर फोन लगाकर निशुल्क एम्बुलेंस सेवाएं प्राप्त की जा सकेगी।