रतलाम। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीयव्यापी कार्यक्रम के तहत इस वर्ष भी 1 मई मजदूर दिवस पर पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने सहित पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम जिला मुख्यालयों पर कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष भेरूलाल टांक, महासचिव दिनेश दवे ने बताया कि सारे प्रदेश में 21 सूत्रीय मांगों को लेकर यह ज्ञापन एक साथ 1 मई को दोपहर 11 से 12 के मध्य मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टरों को दिया जा रहा है।
रतलाम में भी प्रदेश के वरिष्ठ मुख्य कार्यकारी अध्यक्ष शरद जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि कुमार शर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष राजेश जैन सहित पदाधिकारीगण एवं साथियों की उपस्थिति में 11.30 बजे नए कलेक्टर कार्यालय पर कलेक्टर को यह ज्ञापन सौंपा जाएगा।
श्री टांक एवं श्री दवे सहित जिला पदाधिकारियों ने सभी सदस्य पत्रकार साथियों से 11 बजे नए कलेक्टर कार्यालय पहुंचने का आग्रह किया है ताकि समय पर ज्ञापन दिया जा सके।