कचरा, गंदंगी व अतिक्रमण करने पर 3 व्यक्तियों पर जुर्माना
रतलाम 30 अप्रैल । कलेक्टर एवं प्रशासक नगर पालिक निगम रतलाम श्री कुमार पुरूषोत्तम के निर्देशानुसार नगर में ऐसे दुकानदार व नागरिक जो कि खुले में कचरा डालकर शहर को गंदा करते हैं, मलबा डालकर व सामान से अतिक्रमण करते है, अमानक पॉलीथीन का उपयोग एवं विक्रय करते हैं, खुले में यूरिन करते हैं उन पर लगाम लगाने हेतु संबंधितों पर स्पॉट फाईन की कार्यवाही की जा रही है जिसके तहत 29 अप्रैल को 2 व्यक्तियों पर जुर्माना किया गया साथ ही जावरा रोड प्रकाश नगर क्षेत्र में आसिफ रद्दी भण्डार द्वारा षासकीय ट्यूबवेल पर कबाड़ का सामान रखकर अतिक्रमण करने पर संबंधित पर 5000 की राशि का जुर्माना करने के साथ ही ट्यूबवेल को अतिक्रमण मुक्त कराया।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देशानुसार कचरा एवं गंदगी करने पर ईश्वरलाल पर 2000 व सोहनलाल पर 500 रूपये का स्पॉट फाईन कर भविष्य में गंदगी, अतिक्रमण व अमानक पॉलीथीन का उपयोग ना करने की समझाईश दी। स्पॉट फाईन की कार्यवाही उपयंत्री श्री राजेन्द्र मिश्रा के निर्देषन में स्पॉट फाईन दल द्वारा की गई।