अ.भा.जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियो के शपथ समारोह में जल संरक्षण एवं जल संवर्धन की शपथ दिलाई

राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेन्द्र प्रभा संचेती एव वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमन्त प्रभा कोठारी ने शपथ ली

इंदौर । अ. भा. जैन श्वेताम्बर सोश्यल ग्रुप्स फेडरेशन (रजि.) का शपथ समारोह रविवार 8 मई 2022 को सायं 6 बजे लाभ मण्डपम,अभय प्रसाल, रेस कोर्स रोड,इंदौर पर आयोजित किया गया। मंगलाचरण एवं गणेश वंदना से प्रारम्भ हुये समारोह में अतिथियों द्वारा भगवान के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिसमे स्वागत उदबोधन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय नाहर ने दिया।
दो वर्षीय कार्यकाल का सचिवीय प्रतिवेदन श्री भरत शाह ने प्रस्तुत किया। मैत्री से संगठन,संगठन से सेवा के धेय्य वाक्य पर विगत 27 वर्षो से कार्यरत फेडरेशन के वर्ष 22-24 के लिये श्री नरेन्द्र प्रभा संचेती को अध्यक्ष पद की शपथ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय सुनीता नाहर द्वारा दिलाई गई एवं अध्यक्षीय पिन लगाकर कार्यभार सोपा।शपथ लेने से पूर्व श्री नरेन्द्र संचेती ने मदर्स डे पर सभागार में उपस्थित मा का चरण छू कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद श्री शंकर लालवानी ने कहा कि जैन समाज सदैव स्वयं के साथ दूसरों के कल्याण के लिये कार्य करता आया है।जिओ ओर जीने दो के आधार पर जैन समाज कार्य करता है जिनकी जितनी प्रसंसा की जाय उतनी कम है।
विशेष अतिथि के रूप में जिलाधीश श्री मनीष सिंह ने कहा कि आप सभी की जन भागीदारी से ही इंदौर शहर लगातार स्वच्छता का पंच लगा चुका है जैन समाज मानव सेवा के क्षेत्र में भी लगातार कार्य करता आया है जो आदरणीय है।जिलाधीश श्री मनीष सिंह जी ने उपस्थित जन समुदाय को जल संवर्द्धन एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई।
श्वेताम्बर महासंघ के अध्यक्ष श्री कैलाश नाहर समाज सेवी श्री केशरीमल जैन ने नव नियुक्त टीम को बधाई इर शुभकामनाएं दी।विशिष्ठ अतिथि जैन कांफ्रेंस के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दीपक जैन टीनू ने प्रशासन द्वारा चलाई जा रही समाज हित कार्य योजना बताई।
इस अवसर पर श्री सनोज जैन,श्री जिनेश्वर जैन एवं सी ए नरेंद्र भंडारी महासचिव पद की श्री अभय बाफना कार्याध्यक्ष,श्री कमलेश कोठारी चेयरमेन तथा श्री अजय जैन को कांफ्रेंस चेयरमेन पद की शपथ पूर्व अध्यक्ष श्री प्रकाश भटेवरा ने दिलाई।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष की शपथ श्री गौतम सिंह मुणोत जालना,श्री हेमन्त कोठारी रतलाम,श्री पारस मोदी देपालपुर,श्रीमती कांता बांठिया उज्जैन को दिलाई गई।
उपाध्यक्ष श्री मुकेश ढेलावत निम्बाहेड़ा, सी ए अखिल चौधरी,सी ए प्रतीक डोसी मन्दसौर, कोषाध्यक्ष श्री वीरेन्द्र नाहर, सचिव श्रीमती कल्पना पटवा,श्री शैलेष कोचर महिदपुर,श्रीअमित नाहटा,प्रचार सचिव श्री पंकज बाफना को पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पीयूष जैन ने दिलाई।
इसके साथ ही श्री प्रितेश ओस्तवाल ग्रुप विस्तार कमेटी,श्री सुनील तांतेड़ मानव सेवा कमेटी,श्री अजय सुराणा सोश्यल वर्किंग कमेटी,डॉ निर्मल पगारिया प्रोफेशनल कमेटी,श्री प्रमोद डफ़रिया बी-टू-बी कमेटी,श्री विक्रम श्रीमाल आई.टी. कमेटी,श्री रितेश कटकानी स्पोर्ट्स कमेटी,श्री प्रियंक शाह सांस्कृतिक कमेटी और श्री रूपेंद्र जैन चीनू चिकित्सा सेवा कमेटी के चेयरमेन पद की शपथ स्थायी समिति अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जैन ने दिलाई। शपथ समारोह में देश के 58 ग्रुपो के लगभग 1600 सदस्यों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मानव सेवा में विशेष सहयोग प्रदान करने वाली श्रीमती टीना जयसिंह जैन को “मानव सेवा रत्न” से अलंकृत कर अभिनन्दन किया गया।अभिनंदन पत्र का वाचन श्री अभय बाफना ने किया।
निवृतमान अध्यक्ष श्री संजय नाहर के विगत दो वर्षों के कार्यो की अनुमोदना करते हुए उनका अभिनंदन अतिथियों द्वारा किया गया । अभिनंदन पत्र का वाचन श्री राजेश दुग्गड़ चापड़ा ने किया। समारोह में म्यूजिकल तम्बोला भी खुलाया गया।
समारोह में संजय लुनावत,मनीष सुराणा,विमल तांतेड़,अशोक मण्डलिक,ललित सी जैन,अतुल झामड,छगल लाल जैन रतलाम ग्रुप अध्यक्ष नीलेश पोरवाल, सन्दीप चौहान,अनिल गांघी अजय जैन आलोट ग्रुप अध्यक्ष अंकित भंडारी सन्दीप भंडारी आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संयोजन इंदौर नगर के 18 ग्रुपो ने संयुक्त रूप से किया।संचालन श्री प्रभात चोपड़ा एवं जिनेश्वर जैन ने किया तथा आभार प्रदर्शन महासचिव सी ए नरेन्द्र भंडारी ने किया।

Play sound