

रतलाम । धर्म नगरी रतलाम में लगातार धार्मिक आयोजन होते रहते है। इसी श्रंखला में अयोध्यापुरम सुमेरु, नवकार तीर्थ प्रेरक, दर्शन प्रभावक, दिक्षा दिवाकर प.पू. आ. देव श्री जिनचन्द्र सागर सूरीश्वर जी महाराजा, प. पू. आ. देव श्री हेमचन्द्र सागर सूरीश्वरजी महाराजा की पावन निश्रा में दिनाँक 26 मई 2022 को चानोदिया परिवार की 2 जुड़वा बेटीयाँ मुमुक्षु पलक एंव मुमुक्षु तनिष्का चानोदिया एंव मुमुक्षु ईशान कोठारी संयम जीवन अंगीकार करने जा रहे है।
जैन सोश्यल ग्रुप के उपाध्यक्ष पारस कोठारी, सचिव संजय चोपड़ा अमित कोठारी एंव कोषाध्यक्ष प्रवीण मूणत ने बताया की मुमुक्षु पलक एंव तनिष्का चाणोदिया ग्रुप अध्यक्ष सन्तोष शोभा चाणोदिया की बेटियां है एंव आपकी एक बड़ी बेटी व भतीजा भी 5 वर्ष पूर्व संयम जीवन अंगीकार कर चुके है।
जैन सोशयल ग्रुप रतलाम ग्रेटर द्वारा के दीक्षार्थीयों के अनुमोदनार्थ एक भव्य भक्ति संध्या का आयोजन दिनाँक 14 मई 2022 शनिवार को सांयकाल 8 बजे जैन स्कूल सागोद रोड़ के विशाल प्रांगण में रखा जा रहा है जिसमें देश के ख्यातिप्राप्त भक्तिकार त्रिलोक मोदी एंव पार्टी अहमदाबाद से पधारकर भक्ति करेंगे। नगर की धर्मप्रेमी जनता से सानुरोध निवेदन की इस भक्ति संध्या में अधिक से अधिक संख्या में सपरिवार पधारकर दीक्षार्थी की अनुमोदना एंव सुमधुर प्रभु भक्ति का लाभ लेवें।