रतलाम। आयुष ग्राम बंजली के डॉ.एम.बी.शर्मा नर्सिंग कॉलेज, रतलाम में नर्सिंग दिवस मनाया गया। जिसमें डॉ. राजेश शर्मा, प्रदेश सह संयोजक चिकित्सा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश, समाजसेवी श्री गोविन्द काकानी जी एवं भारतीय जनता पार्टी जिला संयोजक डॉ. अंशुल चौहान उपस्थित रहें।
डॉ. राजेश शर्मा ने नर्सो के बलिदान का विवरण दिया एवं उनके द्वारा कोविड महामारी मे दी गई सेवाओं का आभार व्यक्त कर सम्मानित किया एवं बताया की पं.डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा हॉस्पिटल आयुष ग्राम, बंजली में 99.2 प्रतिशत मरीजों का ईलाज कर स्वस्थ किया गया जिसका श्रेय नर्सो को ही जाता है।
इसी कड़ी में समाजसेवी श्री गोविन्दजी काकानी ने भी नर्सो की जमकर तारिफ की एवं बताया की न केवल रतलाम में बल्कि भारतवर्ष के अन्य क्षेत्रों से आये हुए मरीजों का ईलाज डॉ. राजेश शर्मा द्वारा किया गया, जो कि एक मनावीयता भरा कदम था।
रतलाम के जिला संयोजक डॉ अंशुल चौहान ने भी कोविड काल में अभुतपूर्व कार्य आयुष ग्राम मे किया है और आगे भी बताया की स्वास्थ्य के क्षेत्र में बडे कार्य कर सकने वाली क्षमताओं से आयुष ग्राम परिपूर्ण है।
महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। संस्था के समस्त नर्सिंग स्टॉफ को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस पर प्रमाण पत्र एवं उपहार वितरित किये गये।
महाविद्यालय के मैनेजर श्री ए.के. वर्मा द्वारा समस्त अतिथियों एवं शैक्षणिक स्टॉफ तथा विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया गया।