समय के सदुपयोग से हर कार्य आसान हो जाता है

सरोज वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित स्व श्री लक्ष्मीनारायण पांडेय की स्मृति में मेघावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में विधायक श्री पाण्डेय ने वेणुगोपाल विद्यालय में कहा

जावरा (अभय सुराणा)। साध्य निस्चित हो,पेर गतिशील हो तो मंजिल कभी दूर नही होती । छात्र जीवन मे समय के महत्व को समझते हुए साधनों के अभाव में एकलव्य द्वारा अपनी श्रेष्ठता सिद्ध करना भारतीय संस्कृति की महानता को दर्शाता है । उक्त विचार विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने श्रीमती सरोज वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित स्व. श्री लक्ष्मीनारायण पांडेय की स्मृति में मेघावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में वेणुगोपाल विद्यालय में कही ।
राजपूत करणी सेना मूल के प्रदेशाध्यक्ष शिवप्रताप सिंह चौहान ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को जीवन मे भाग्य की अपेक्षा परिश्रम पर भरोसा करना चाहिए समय का सदुपयोग कर सकारात्मक दृष्टिकोण से सही दिशा मेहनत की जाए तो प्रत्येक कार्य मे श्रेष्ठता हासिल की जा सकती वरिष्ट नेता समाजसेवी अशोक जैन आंटिया नेकहा कि भारत को सिरमौर बनाने हेतु युवाओं की भूमिका जरूरी है ।
अटल ग्राम के अभय कोठारी ने कहा कि जो मेहनत करता है समय उसका दास होता है उज़के जीवन मे अंधकार से प्रकाश होते देर नही लगती पूर्व नपा उपाध्यक्ष पवन सोनी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्शो विचारों की युवाओं को आत्मसात करने की जरूरत है ।
कवि एव साहित्यकार राजेन्द्र श्रोत्रिय ने विद्यार्थियों के जीवन पर कविता सुनाई । क्षत्रिय महासभा की महिला प्रदेशाध्यक्ष ने महिलाओं और बालिकाओं के चल रही योजना की जानकारी दी। जनअभियान के ब्लॉक समन्यक युवराज सिंह पवार ने विद्यार्थियों के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम में उत्कृष्ट सेवाओ के लिए दीपिका सिंह डोडिया ओर प्रमिला पांचाल का शालअभिनंदन पत्र द्वारा सम्मान किया गया। संस्था अध्य्क्ष अर्पितशिकारी ने बताया कि सरोज वेलफेयर सोसायटी द्वारा स्व लक्ष्मीनारायण पांडेय की स्मृति पर 210 मेघावी छात्र छात्राओं का अभिन्दन पत्र देकर सम्मान किया गया
कार्यक्रम में संस्था के मधुसूधन पाटीदार,रमेश धाकड़,फकीरचन्द गेहलोत, हेमन्त जोशी,प्रमोद पटेल,रितेश चोपड़ा,जयप्रकास श्रीवास्तव, भारत चारोडिया,हर्षित सोलंकी,कुलजीत गुर,मनीष शर्मा,जितेंद्र भावसार ,नंदनी किरार,साक्षी सोलंकी,पायल रारोतिया आदि ने अतिथियों स्वागत किया इस अवसर पर प्रांजल पांडेय,राजेश शर्मा ,सोनू यादव,नरेंद्र सिंह राठौर उपसिथ थे । कार्यक्रम का संचालन अर्पित शिकारी ने किया आभार रमेश धाकड़ ने माना।

Play sound