भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा जिलास्तरीय भाषण प्रतियोगिता हुई,यूथ कनेक्ट कार्यक्रम के तहत हुआ आयोजन, पांचों विधानसभा से प्रतियोगियों ने लिया भाग

रतलाम । भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित यूथ कनेक्ट कार्यक्रम के अतंर्गत युवा मोर्चा जिला रतलाम द्वारा भाजयुमो जिला अध्यक्ष विप्लव जैन के नेतृत्व में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता काटजू नगर स्थित डीएन पचौरी सभागृह में संपन्न कराई गई।
यह भाषण प्रतियोगिता पहले विधानसभा स्तर पर जिले की पांचो विधानसभा में दस विषयों को लेकर दिनांक 17 मई को सम्पन्न हुई ,विधानसभा में चुने हुए हर विषय के प्रथम विजेताओं ने जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं यूथ कनेक्ट कार्यक्रम के जिला प्रभारी गौरव मूणत ने बताया कि
कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता ,पं दीनदयाल उपाध्याय जी, श्यामाप्रसाद जी मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्ज्वलन के साथ शुरू हुई।स्वागत उद्बोधन देते हुए जिलाध्यक्ष विप्लव जैन ने कहा कि अधिक से अधिक युवाओं को इस प्रकार आयोजनों सहभागिता अवश्य करनी चाहिए। कार्यक्रम में अतिथि के रूप से युवा मोर्चा के उज्जैन संभाग के प्रभारी एव प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा पांडे, शहर विधायक चेतन्य जी कश्यप, भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, युवामोर्चा के जिला प्रभारी व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शुभम यादव जी ,अनुकूल सोनी जी,पूर्व युवामोर्चा जिलाध्यक्ष सोनू जी यादव, लेखिका वैदही कोठारी, फिल्म निर्माता एंव डायरेक्टर हरीश शर्मा मंच पर उपस्थित रहे।
गंगा पांडे जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भाजपा केवल राजनीति करने के लिए ही सत्ता में नही है अपितु वह भारत के प्रत्येक युवा को राष्ट्रवाद की विचार धारा से जोड़कर भारत को पुनः विश्वगुरु के पद पर स्थापित करने के लिए भी दृढ़संकल्पित है।
विधायक चेतन्य कश्यप जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से युवाओं को आगे आने का अवसर मिलता है।
भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप जी उपाध्याय ने कहा की युवा देश व समाज की रीढ़ है ऐसे आयोजनो से युवा वर्ग सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ेगा।
प्रतियोगिता में हर विषय के प्रथम विजेताओं को युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा ग्यारह सौ रुपये एवं शिल्ड एवं उपविजेताओं को शिल्ड एवं प्रमाणपत्र प्रदान किये गए।
प्रथम आने वाले सभी विजेता संभाग स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कटारिया, जलज सांखला,यादवेंद्र सिंह,शुभम गुर्जर,
जिला मंत्री शिवांग शर्मा,संजय पांचाल, संजय जाट, राहुल पाटीदार, कार्यालय मंत्री सत्यजीत सिंह राजावत, सह कार्यालय मंत्री शिवम मूणत,
सह कोषाध्यक्ष ऋषभ जैन, किशन व्यास
सह मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा,सहसोश्यल मीडया प्रभारी सिद्धार्थ मूणत,
मण्डल अध्यक्ष राजेश बैरागी, जयेश जाजोरिया, राहुल रांका, चिराग असरानी, आयुष पड़ियार, आशीष धाकड़,सन्दीप पोरवाल, गौरव टांक, रौनक गांधी,सन्दीप पोरवाल,प्रफुल्ल जैन,पुष्पराज सिंह सोलंकी, शुभम राठौड़, नारायण सिंह, पिंकेश परमार एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन युवा मोर्चा जिला महामंत्री रविन्द्र पाटीदार ने किया।

Play sound