शहर कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धा पूर्वक मनाई राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि

रतलाम। पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न ,आधुनिक भारत के स्वप्न द्रष्टा राजीव गांधी जी के पुण्यतिथि शहर कांग्रेस द्वारा शहीदी दिवस के रूप में मनाई गई । शहर कांग्रेस कार्यालय में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधुओं ने उपस्थित होकर पुष्पांजलि देकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने कहा राजीव गांधी जी ने देश की राजनीति में उच्च मापदंड स्थापित किए हैं। प्रचंड बहुमत के बावजूद भी विपक्ष को कुचलने दबाने का कार्य उनके द्वारा कभी नहीं किया गया! सत्ता का मोह छोड़कर सत्ता विकेंद्रीकरण का कार्य राजीव जी द्वारा किया गया! त्रिस्तरीय पंचायती राज युवाओं को मताधिकार राजीव जी की देन है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के एकता और अखंडता के संदेश को जन जन तक हमे पहुचाना है । श्री कटारिया ने कहा कि राजीव जी व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था थे । जिन्होंने आतंकवाद को समाप्त करने के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया । इस अवसर पर जेम्स चाको, राजीव रावत, वसंत पंड्या, कमरुद्दीन कछवाय, विजय सिंह चौहान, सुजीत उपाध्याय हिम्मत जैतवार,,अनिल पुरोहित , डॉ मुस्तफ़ा महुवाला ,संजय खंडकर, सोनू व्यास ,इक्का बेलूत ,इकरार चौधरी, अनिल नंदेचा जितेंद्र हाड़ा विनय पंड्या आदि ने भी राजीव जी के किये कार्यो पर प्रकाश डालते हुवे श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इस अवसर पर किशनलाल भागी नामा, उपेंद्र पाटोदिया श्याम सुंदर शर्मा, निरंजन चौहान, मांगीलाल जैन, आनंदीलाल चौहान, मनोज घोड़ाटा, अनिल जुगनू, राकेश शर्मा ,रशीद अंसारी ,जितेंद्र मिर्ची उपस्थित थे! कार्यक्रम का संचालन जोएब आरिफ ने कीया। कार्यक्रम के अंत में देश की एकता और अखंडता के लिए संघर्ष करने के लिए सभी कांग्रेस जन को शपथ दिलाई गई ।

Play sound