युवक महासंघ एवं जैन समाज ने एक बार फिर दिखाई तत्परता
जावरा (अभय सुराणा)। सरसी (जावरा) निवासी भंवरलाल जैन की गत दिनों मनासा से लाश बरामद हुई थी,परिजन भूख प्यास एवं गर्मी के कारण मृत्यु मानकर शव को गांव ले आये एवं दाह संस्कार कर दिया। इस दौरान सोशल मीडिया पर भंवरलाल जैन के साथ मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ। मारपीट करने वाला रसूखदार नेता पूर्व पार्षद पति दिनेश कुशवाह मनासा था। स्थानीय जैन समाज एवं युवक महासंघ को जब यह खबर लगी वो तत्काल हरकत में आ गए। परिजन से पहले मनासा थाने पर पहुंच कर आरोपी पर कड़ी कार्यवाही करने का पुलिस प्रशासन को बोला गया ।
युवक महासंघ एवं स्थानीय जैन समाज के आह्वान पर सैकड़ो समाजजन एकत्रित हो गए। स्थानीय प्रेस क्लब एवं बाहर से आये सभी पत्रकारों ने मामले गम्भीरता से लिया और प्रशासनिक अधिकारीयो को आरोपी से सख्ती से निपटने के लिए कहाँ गया । मामले की गम्भीरता एवं समाजजन एवं मनासा क्षेत्र के जन आक्रोश चलते पुलिस को धारा 302 एवं 304 के तहत प्रकरण दर्ज करना पड़ा।
सोशल मीडिया एवं समाजजन की सक्रियता से मामला प्रान्तीय स्तर के साथ साथ राष्ट्रीय स्तर पर चिन्हित किया गया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल नीमच कलेक्टर मयंक अग्रवाल एवं एसपी सुरजकुमार वर्मा मोके पर पहुँचे एवं मुआयना कर स्थानीय पुलिस को आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। गृहमंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा के हस्तक्षेप के बाद प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर आरोपी के घर पहुंच गई। परिणाम स्वरूप 24 घण्टे में पुलिस प्रशासन ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
अहिंसा के पुजारी माने जाने वाले जैन
समाज के साथ यदि कोई खिलवाड़ करता है तो उसका हश्र क्या होता है ये संगठित जैन समाज के लोगों ने दिखा दिया।
इस पूरे घटनाक्रम में आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा मिले एवं पीडि़त परिवार को न्याय मिले इसके लिए मनासा जैन समाज के मूर्तिपूजक श्रीसंघ के अध्यक्ष श्री प्रकाश हिंगड़, स्थानकवासी श्रीसंघ के श्री इंदरमल पामेचा , मनासा युवक महासंघ के अध्यक्ष श्री प्रवीण मानावत ,जैन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष श्री आनन्द जी मानावत,नवरत्न परिवार के श्री गौतम सेठिया , प्रेस क्लब से श्री नमन यति एवं समाजजन के पत्रकारों के साथ साथ स्थानीय पत्रकारों की भूमिका सराहनीय रही।
इस मामले पर तत्काल कार्यवाही के लिए युवक महासंघ के इन्टरनेशनल चेयरमैन श्री सुनील सिंघी , प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दसेड़ा, प्रदेश महामंत्री श्री प्रसन्न जैन,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री शैलेन्द्र कोठारी एवं प्रदेश प्रवक्ता श्री नीलेश सुराना के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से मनासा इकाई ने तत्परता दिखाकर एक बार फिर युवक महासंघ के उद्देश्यों को खरा साबित किया।