जब गोचर भूमि पर सरकारी भवन बनाए जा सकते हैं तो फिर गौशालाओं के लिए स्वीकृति क्यों नहींं – राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश

डूंगला महावीर एल्ब वामा गौशाला कमल तीर्थ 21 मई 2022 । राजस्थान सरकार द्वारा ग्राम पंचायत गौशाला और पंचायत समिति पर नंदी शाला जमीन के भाव में कैसे साकार रूप लेगी । उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने गौतम गणधर गोचर उद्घाटन समारोह को संबोधित करते कहा कि चित्तौडग़ढ़ जिले में बिना नाम की जमीन नहीं के बराबर है तो क्या गोशाला आकाश में बनेगी।
उन्होंने कहा कि जब गोचर भूमि पर सरकारी भवन बनाए जा सकते हैं तो फिर गौशालाओं के लिए स्वीकृति क्यों नहीं । मुनि कमलेश ने कहा कि गोचर की अवैध भूमि पर कब्जा करके गौ माता के मुंह से निवाला छीनने वाला गौ हत्यारा है । राष्ट्रसंत ने बताया कि भू माफिया से गोचर भूमि मुक्त करवा कर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सरकार सम्मान करें ।
जैन संत ने कहां की हर ग्राम पंचायत पर सरकार गौशाला हेतु जमीन आरक्षित करें कत्लखाने को जमीन मिल सकती है तो गौशालाओं को क्यों नहीं । महा सती शांता कंवर जी जय श्री जी ने मुनि कमलेश का अभिनंदन किया । घनश्याम मुनि, गौतम मुनि ने सभा को संबोधित किया अक्षत मुनि, कौशल मुनि ने मंगलाचरण किया ।
अखिल भारतीय श्वेतांबर स्थानाक्वासी जैन कॉन्फ्रेंस नई दिल्ली महिला शाखा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पुष्पा गौ शेड का उद्घाटन किया । दिवाकर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र जी सुराणा विशेष अतिथि के रूप में थे मुख्य अतिथि गौशाला की ओर से अध्यक्ष उत्सव कुमार भाणावत मंत्री मांगीलाल जारोली शह मंत्री रमेश मेहता कोषाध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा स्वागत किया ।

Play sound