शहर की पेयजल सप्लाय में होगी वृद्धि

धोलावाड़ न्यू इंटकवेल पर लगा 1000 केवीए का ट्रांसफार्मर

रतलाम । शहर की पेयजल सप्लाय में वृद्धि किये जाने हेतु विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य काश्यप के निर्देशानुसार धोलावाड़ न्यू इंटकवेल पर 1000 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देशन में लगाया गया।
निगम आयुक्त श्री झारिया ने बताया कि शहर की पेयजल व्यवस्था के संबंध में विधायक रतलाम षहर माननीय श्री चेतन्य काश्यप द्वारा नगर निगम जलप्रदाय विभाग की विगत दिनों की समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि धोलावाड़ न्यू इंटकवेल पर 750 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगा है जो कम क्षमता का है जिससे सभी टरबाईन नहीं चल पाते थे। विधायक माननीय श्री काश्यप के निर्देशानुसार पेयजल क्षमता बढ़ाये जाने हेतु 1000 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाया गया है जिससे तीनो टरबाईन चलेगे जिससे पेयजल सप्लाय में वृद्धि होगी जिससे नागरिकों को पेयजल की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य प्रात: 9 बजे से प्रारंभ की गई जिसके तहत मोरवानी से ट्रांसफार्मर धोलावाड़ न्यू इंटकवेल ले जाया गया न्यू इंटकवेल से पुराना ट्रांसफार्मर हटाया गया। सांय 06:30 बजे नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य प्रांरभ किया गया जो रात्री 08:30 बजे पूर्ण हुआ।
इस अवसर पर प्रभारी सहायक यंत्री श्री सत्यप्रकाश आचार्य, उपयंत्री श्री बी.एल. चौधरी के अलावा श्री जितेन्द्र सिसोदिया, इलेक्ट्रीशियन श्री निशिकान्त जोशी, श्री देवीलाल, श्री राजू टावर आदि उपस्थित थे।

Play sound