भारतीय जनता युवा मोर्चा रावटी मंडल की कार्यसमिति घोषित

रतलाम । भारतीय जनता युवा मोर्चा रावटी मंडल कार्यसमिति की घोषणा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष श्री अरविंद पोरवाल ने पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह जी लुनेरा , पूर्व विधायक एवं भाजपा जिला महामंत्री श्रीमती संगीता जी चारेल, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष श्री विप्लव जी जैन तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अम्बाराम गरवाल की सहमति से कर दी है।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण राव ने बताया कि मोर्चे की मंडल इकाई मे 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री, 6 मंत्री, 1 कोषाध्यक्ष, 1 सह कोषाध्यक्ष, 1 कार्यालय मंत्री, 1 सह कार्यालय मंत्री , 1 मीडिया प्रभारी, 1 सह मीडिया प्रभारी, 1 सोशल मीडिया प्रभारी, 1 सोशल मीडिया सहप्रभारी, 1 पालिसी एवं रिसर्च प्रभारी, 1 पालिसी एवं रिसर्च सहप्रभारी, 1 आई.टी.सेल प्रभारी की भी नियुक्ति की गई है।
संलंग्न:- रावटी मंडल युवा मोर्चा इकाई की सूची।

Play sound