रांची । परम पूज्य आचार्य श्री 108 बिशल्य सागर जी महाराज का मंगल बिहार कोडरमा की ओर चल रहा है इसी क्रम में दि. २५.५.२०२२ को भद्दलपुर दिगम्बर तीर्थ क्षेत्र कमेटी, इटखोरी (झारखंड) के तत्वाधान में शिरोमणी आचार्य विराग सागर जी के परम प्रभावक शिष्य 108 विशल्यसागर जी को आगामी चातुर्मास को लेकर एक निवेदन किया गया जिसमें कार्याध्यक्ष श्रीमान छितर मल जी पाटनी,एवं महामंत्री श्रीमान सुरेश जी झांझरी के नेतृत्व श्रीफल चढ़ा कर आगामी चातुर्मास 1008 श्री शीतलनाथ भगवान के जन्म कल्याणक भूमि भदलपुर में करने का निवेदन किया । पूरी कमेटी ने गुरूवर से निवेदन किया कि इस बार आचार्य श्री का सानिध्य भद्दलपुर क्षेत्र कमेटी को को मिले ,आचार्य श्री ने भी आश्वस्त किया है की मैं विचार कर बताऊंगा आज कमेटी के मंत्री सुनील जैन एवं कोषाध्यक्ष जितेंद्र जैन तथा रांची समाज के अजय गंगवाल तमाड़ के अरुण जैन सुबोध जैन उपस्थित थे । कोडरमा मीडिया प्रभारी नवीन जैन राज कुमार जैन अजमेरा ने उक्त जानकारी दी ।