रतलाम । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष ग्राम द्वारा पांच दिवसीय निःशुल्क योग-चिकित्सा विज्ञान शिविर की शुरूआत डॉ. अभिजीत देशमुख प्रदेश संयोजक, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, म.प्र. एवं डॉ राजेश शर्मा योग चिकित्सा विशेषज्ञ एवं प्रदेश सह संयोजक, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, म.प्र., के मार्गदर्शन में 21 से 25 जून 2022 तक पं. डॉ. शिवशक्तिलाल शर्मा आयुर्वेदिक महाविद्यालय, आयुष ग्राम, बंजली में आयोजित होगा। मरीजों को रोगों के अनुसार विभिन्न चिकित्सा पद्दतियो से स्वास्थ्य लाभ दिया जाएगा। पंजीयन की आखरी तारीख 15 जून है।
यह जानकारी संस्था डायरेक्टर शिवांग शर्मा ने देते हुए बताया की प्रदेश संयोजक डॉ. अभिजीत देशमुख, डॉ. राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित निःशुल्क पांच दिवसीय आवासीय शिविर के लिए मरीजों की स्क्रीनिंग की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दी गई है। चयनित मरीजों को शिविर में डॉ. राजेश शर्मा अपने दीर्धकालीन अनुसंधानिक अनुभवों के आधार पर योगाभ्यास व विभिन्न बीमारियों से सम्बंधित योगासनों द्वारा सम्पूर्ण आरोग्य प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि पंचकर्म, फिजियोथैरेपी सहित अन्य चिकित्सा पद्धतियों का भी मरीजो को आवश्यकतानुसार लाभ दिया जाना है। मरीजों के आवास एवं रोगानुसार उत्तम भोजन की सुविधा उपलब्ध है।
उन्होंने बताया मालवा अंचल के शिविर में शिविरार्थीयों को भोजन, आवास, दवाईयां सहित अन्य आवश्यक सुविधाएँ मुहैया करवाई जाएगी। बी.पी.एल एवं आयुष्मान कार्ड परिवारों के लिए सुविधा निःशुल्क दी गई है। उन्होंने बताया कि शिविरार्थी प्राकृतिक परिवेश में सर्वसुविधायुक्त योगधाम में आवास के साथ शिविर की सुविधा का भी लाभ ले सकेंगे। अधिक जानकारी/असुविधा हेतु इन नम्बरो पर 8619633976, 9516517890, 8107771595, 6261328528 सम्पर्क करे।