प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री चौहान का वर्चुअल उद्बोधन देखा व सुना गया

रतलाम । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शिमला से विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद तथा उद्बोधन का प्रसारण रतलाम जिले में भी किया गया। रतलाम मुख्यालय पर स्थानीय विधायक सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के उद्बोधन को हितग्राहियों सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा देखा गया। इस दौरान सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, विधायक श्री चैतन्य काश्यप, श्री राजेंद्र सिंह लुनेरा, कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी, श्री प्रदीप उपाध्याय, श्रीमती संगीता चारेल, श्रीमती अनीता कटारिया, श्री निर्मल कटारिया, निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया, जिला अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के उद्बोधन का सीधा प्रसारण भी वर्चुअल देखा व सुना गया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भारत शासन की विभिन्न चयनित योजनाओं के हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद किया।
इस दौरान सांसद श्री गुमानसिंह डामोर ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर शपथ दिलाई।
विधायक श्री चैतन्य काश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम आभारी हैं कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा गरीबों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं जिनका लाभ व्यापक स्तर पर निर्धन पिछड़े वर्ग को प्राप्त हो रहा है जिससे उनके जीवन में खुशहाली आ रही है। कार्यक्रम का संचालन श्री आशीष दशोत्तर द्वारा किया गया।