आबकारी विभाग द्वारा 1 लाख रूपए से अधिक कीमत की अवैध मदिरा तथा लहान जब्त

रतलाम । त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिप्रेक्ष्य मे कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी के आदेशानुसार, सहायक आबकारी आयुक्त नीरजा श्रीवास्तव के निर्देशन एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री एन. आर. वास्कले व श्री एम.एल. मान्डरे के नेतृत्व में अवैध मदिरा संग्रहण, परिवहन विक्रय और उत्पादन के विरुद्ध सतत अभियान चलाया जा रहा है।
आबकारी विभाग के दल द्वारा 31 मई को जावरा के ग्राम रीछाचादा में नाले किनारे झाडियो से 1200 किलो महुआ लहान व पिपल्याजोधा में झाडियो से 400 किलो महुआ लहान जप्त कर अज्ञात के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया। ग्राम चिकलाना में मोनिका पति सोनु से 10 लिटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, ग्राम बागाखेडा में झाडियो से 500 किलो महुआ लहान व 30 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा, बागाखेडा में ही संगीता पति विनोद से 12 लीटर, नागिन पिता उत्तम से 07 लिटर व सुमन पति पप्पू भाटी से 15 लिटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई।
आबकारी विभाग द्वारा कुल 07 प्रकरण आबकारी अधिनियम धारा 34 (1) के तहत जावरा वृत्त (अ) प्रभारी श्री अशोक दवे द्वारा कायम कर विवेचना में लिये गये। जप्त मदिरा व लहान का अनुमानित मूल्य 113800 रु है। उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक श्री पुष्पराजसिह, श्री चेतन वेद, श्री के.के.पडरिया, मीनाक्षी रेवाले, मुख्य आरक्षक श्री ओमप्रकाश सावरिया, आरक्षक श्री रमनलाल पडियार, श्री प्रहलादसिह राठोर, श्री रामचरण पवार, श्री भगवतीलाल सोलंकी, श्री संतोष नेका, श्री दिनेश खारोल, ममता निनामा, भावना खोडे, पुष्पा मीणा, वाहन चालक श्री अब्दुल मजीत, नगर सैनिक श्री नीतिन कुशवाह व श्री पंकज पोरवाल का सराहनीय योगदान रहा।