कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने डोसी गांव नर्सरी का निरीक्षण किया

रतलाम । कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी ने मुख्यालय के समीप स्थित डोसी गांव शासकीय रोपणी का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने रोपणी के कार्यों की जानकारी प्राप्त की। गुणवत्तायुक्त पौधों, सब्जियों के संबंध में निर्देशित किया। तैनात कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए। उपसंचालक उद्यानिकी श्री पी.एस. कनेल भी उपस्थित थे।

Play sound