वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप एवं श्री छत्रसाल बुंदेला की जन्म जयंती के अवसर पर प्रतियोगिताएं आयोजित

श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मण्डल रतलाम द्वारा किया जा रहा ४ दिवसीय आयोजन

रतलाम। वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप एवं श्री छत्रसाल बुंदेला की जन्म जयंती एवं श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मण्डल रतलाम के 62 वें वार्षिक उत्सव के तहत चार दिवसीय आयोजन किया जा रहा है । आयोजन के आज दूसरे दिन गुजरात से पधारी श्रीमती अनूपमा चौहान के नेतृत्व में राजपूत धर्मशाला हाथीखाना स्थित महाराणा प्रताप सभागृह पर तलवारबाजी, साफा धारण रंगोली एवं चेयर रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई । जिसमें समाज के बालक-बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा महाराणा प्रताप एवं श्री राजा छत्रसाल बुंदेला की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलन कर किया । इसके पश्चात अतिथि श्रीमती अनुपमा चौहान का परिचय समाजजनों से करवाया गया । इस मौके पर श्रीमती चौहान का राजपूत महिला मंडल के पदाधिकारी द्वारा स्वागत किया गया । तत्पश्चात साफा धारण प्रतियोगिता आयोजित की गई । उसके पश्चात तलवारबाजी, चेयर रेस एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई । प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय विजेता बालक-बालिकाओं का ५ जून २०२२ को पुरूस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा ।
इस अवसर पर समाज के राजेंद्र सिंह गोयल, किशोर सिंह चौहान, महेंद्र सिंह सिसोदिया, सुरेश सिंह चावड़ा, शैलेन्द्र सिंह देवदा, मनोहर सिंह चौहान, रंजीत सिंह राठौड़, चैन सिंह सांखला, सुमेर सिंह पंवार, वीरेंद्र सिंह खंगारोत, नरेंद्र सिंह चौहान, निखिलेश सिंह पंवार, शंभू सिंह सिसोदिया, महेंद्र सिंह राठौड़, जोगेंद्र सिंह सिसोदिया, श्रीमती राजेश्वरी राठौड़, कविता देवड़ा, गायत्री वंदना भाटी, मंजुला गहलोत, ममता चौहान सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे ।
प्रतियोगिताओं में यह रहे विजेता
साफा साधारण प्रतियोगिता के विजेता : प्रकृति भाटी, मुक्ता चौहान, परमवीर सिंह पंवार ।
तलवार बाजी जूनियर : प्रेम सिंह पंवार, धु्रविका राठौर, आदिव्यराज सिंह रावत ।
तलवार बाजी सीनियर : शिवांगी चौहान, परमवीरसिंह पंवार, मुक्ता चौहान ।
रंगौली प्रतियोगिता जूनियर : खुशी सिसौदिया, प्रज्ञा राठौर, भव्य सिंह गेहलोत ।
रंगौली प्रतियोगिता सीनियर : इशीका राठौर, महिमा पंवार, हर्षिता पंवार ।
चेयर रेस बालिका जूनियर : टीसा राठौर, वैदिका चौहान, जिज्ञासा पंवार ।
रंगौली प्रतियोगिता में : स्मिता कुंवर खिंची, मंजूला गेहलोत, गायत्री चौहान, वंदना गौरी ।
चेयर रेस बालिका सीनियर : तनिष्का राठौर, प्रशंसा भाटी, मुक्ता चौहान ।
चेयररेस बालक : युवराजसिंह राठौर, हर्षराजसिंह चौहान, शिवमसिंह चौहान ।

Play sound