5 जून 2022 को होगा पुरूस्कार वितरण, राजपूत रत्न, प्रतिभा सम्मान एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह

रतलाम। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप एवं श्री छत्रसाल बुंदेला की जन्म जयंती एवं श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मंडल रतलाम के 62 वें वार्षिक उत्सव के तहत चार दिवसीय महोत्सव के तहत आज तीसरे दिन श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मंडल रतलाम द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई । जिसमें समाज के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया । नेहरू स्टेडियम एवं पोलो ग्राउंड में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में 100 एवं 200 मीटर की रेस, स्लो साइकिल रेस एवं अन्य खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई । जिसमें विजेता खिलाड़ियों को दिं. 5 जून 2022 को आयोजित समारोह में पुरूस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा ।
अध्यक्ष श्री राजेंद्र सिंह गोयल ने बताया कि आज समाज की वार्षिक बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें निर्माणाधीन धर्मशाला का कार्य शीघ्र पुर्ण करने के साथ ही समाज की वार्षिक गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। वहीं 5 जून 2022 को आयोजित होने वाले पुरूस्कार वितरण, राजपूत रत्न, प्रतिभा सम्मान एवं कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह के आयोजन के सम्बंध में कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई ।
इस अवसर पर किशोर सिंह चौहान, शैलेन्द्र सिंह देवड़ा, मनोहर सिंह चौहान, रघुवीरसिंह सांकला, सुरेशसिंह चावड़ा, नरेन्द्रसिंह सोलंकी, सुमेर सिंह पंवार, महेन्द्र सिंह सिसौदिया, योगेन्द्रसिंह, कमलसिंह राठौर, डाडमसिंह राठौर, शंभुसिंह सिसौदिया, जितेन्द्रसिंह देवड़ा एवं श्रीमती राजेश्वरी राठौर, श्रीमती कविता देवड़ा, श्रीमती मंजुला गेहलोत सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
प्रतियोगिताओं में यह रहे विजेता
100 मीटर बालिका जूनियर : प्रथम सोनाक्षी देवेन्द्रसिंह पंवार, द्वितीय-दिव्यांशी सुरेन्द्रसिंह चौहान, तृतीय आस्था देवेन्द्रसिंह राठौर।
100 मीटर दौड़ बालिका सीनियर
प्रथम – दिव्या प्रहलादसिंह भाटी, द्वितीय – स्नेहा पुष्पेन्द्रसिंह झाला, तृतीय- शिवांगी प्रतापसिंह चौहान ।
100 मीटर दौड़ बालक जूनियर – प्रथम – युवराज विरेन्द्रसिंह सिंह राठौर, द्वितीय – भव्य भेरूसिंह गेहलोत, तृतीय – शिवम भूपेन्द्रसिंह चौहान ।
100 मीटर दौड़ बालक सीनियर – प्रथम – पुष्पराज चिंतरजन सिंह राठौर, द्वितीय – प्रितेश प्रहलाद सिंह भाटी, तृतीय – राजवर्धन योगेन्द्र सिंह राठौर ।
200 मीटर दौड़ बालिका जूनियर – प्रथम सोनाक्षी देवेन्द्र सिंह पंवार, द्वितीय-दिव्यांशी सुरेन्द्रसिंह चौहान, तृतीय वैदिका सुरेन्द्रसिंह चौहान ।
200 मीटर दौड़ बालिका सीनियर – प्रथम दिव्या प्रहलाद सिंह भाटी, द्वितीय- कुपल भेरूसिंह गेहलोत, तृतीय स्नेहा पुष्पेंद्र सिंह झाला।
200 मीटर दौड़ बालक जूनियर – भव्य भेरूसिंह गेहलोत, द्वितीय युवराज विरेन्द्रसिंह राठौर, तृतीय शिव भूपेन्द्रसिंह चौहान, प्रोत्साहन – दिव्यांग राजेश सिंह चौहान ।
200 मीटर दौड़ बालक सीनियर – प्रथम – पुष्पराज चितरंजन सिंह राठौर, द्वितीय – अभिनव प्रवीणसिंह उमठ, तृतीय – प्रितेश प्रहलादसिंह भाटी ।
स्लो साईकल रेेस 100 मीटर बालक : पुष्पराज चितरंजन सिंह राठौर, द्वितीय – युवराज विजयसिंह चौहान ।
स्लो साईकल रेेस 100 मीटर बालिका जूनियर : प्रथम – डॉली अजय सिंह चावड़ा, द्वितीय – धु्रविका रणजीत सिंह राठौर, तृतीय : सोनाक्षी देवेन्द्रसिंह पंवार ।
स्लो साईकल रेेस 100 मीटर बालिका सीनियर : प्रथम- इशिका प्रवीण सिंह राठौर, द्वितीय – निकिता भूपेन्द्र सिंह चौहान, तृतीय – कुपल भैरूसिंह गेहलोत ।