पूज्य गुरुदेव श्री प्रदीप मुनि जी गुणानुवाद एंव श्रद्धांजली सभा का आयोजन

रतलाम । श्रमण संघीय आचार्य सम्राट ध्यान योगी डॉ श्री शिव मुनि जी महाराज साहब के आज्ञा अनुवर्ती श्रमंण संघीय महामंत्री श्री मोहन मुनि जी महाराज साहब के सुशिष्य उप प्रवर्तक पंडित रत्न श्री प्रदीप मुनि जी महाराज साहब के देवलोक गमन पर नीमचौक स्थानक पर गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया ।
गुणानुवाद सभा में आचार्य सम्राट डॉक्टर शिवमुनिजी मसा, उपाध्याय श्री गौतम मुनिजी मसा, प्रवर्तक श्री विजय मुनिजी मसा, प्रवर्तक श्री प्रकाश मुनिजी मसा, साध्वी श्री कीर्तिसुधा जी मसा, साध्वी श्री सत्यसाधना जी मसा, साध्वी श्री मंगलप्रभाजी मसा, साध्वी श्री श्यामा जी मसा के प्राप्त संदेशों का वाचन किया गया ।
आचार्य श्री डॉक्टर शिव मुनि जी मसा अपने संवेदना संदेश में कहा कि श्री प्रदीप मुनिजी मसा का जीवन संयम स्वाध्याय जप तप गुरु भक्ति में परिपूर्ण था । आप सजग एवं संयम के प्रति जागरूक थे आपको सभी प्रेम से मामा जी महाराज के नाम से पुकारते थे, अंतिम समय में कैंसर एवं ह्रदय रोग जैसी बीमारी मैं भी आपकी समता अतुलनीय थी ।
इस अवसर पर श्री संघ अध्यक्ष सुरेश कटारिया संघ रत्न इंदरमल जैन, जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र बोथरा, संघ के पूर्व अध्यक्ष पीके जैन, महेंद्र मालवीय कांतिलाल बोथरा विजय पटवा अमृत कटारिया गुणवंत मालवीय, विनोद बाफना सहित समाज जन उपस्थित थे।

Play sound