
रतलाम । शास्त्रोक्त वैदिक हवन सामग्री औषधि जड़ी बूटियों से यज्ञ हवन द्वारा उत्तम स्वास्थ लाभ हेतु यज्ञ थेरेपिस्ट डॉ संजय शिवशंकर दवे यज्ञ प्रभारी पतंजलि संघठन द्वारा शिविरार्थियों से हवन में आहुति दिलाई गई। यज्ञ चिकित्सा शिविर तृतीय दिवस के आयोजन में पतंजलि राज्य युवा प्रभारी भाई राजेन्द्र जी आर्य ने योग का अभ्यास कराया योग को जीवन में नियमित करने का आग्रह किया गया। परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज की सूक्ष्म उपस्थिति में प्रेम पूनिया मध्यप्रदेश पश्चिम राज्य प्रभारी ने स्वास्थ्य वर्धक योगआसन एवम् प्राणायाम के अभ्यास करवाए । पर्यावरण प्रेमी भाई विशाल कुमार वर्मा के सहयोग से बिलपत्र के पोधे और गिलोय कलम वितरित की गई। गिलोय और बिल्वपत्र पोेधे का प्रबन्ध अमित गर्ग ने किया । पतंजलि महामंत्री नित्येंद्र आचार्य ने राज्य प्रभारियों प्रेमजी पूनिया और राजेंद्र जी आर्य का स्वागत अभिनंदन किया। संवाद प्रभारी पिस्ता यादव ने योग का महत्व समझाया,, जयश्री राठौर, राजश्री राठौर ,ललिता कुमावत प्रथमा कोशिक अतिथियों योगनिष्ठ अनोखीलाल कटारिया समाजसेवी , जेसीबी बैंक के वाजिद खान स्वागत किया, आनंदम राज्य संस्थान के सीमा अग्निहोत्री एवम् पुष्पेन्द्र उपस्थित रहे। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के पांचों संगठन भारत भारत स्वाभिमान की एक बैठक का भी आयोजन किया । परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज के निर्देशानुसार २१ जून विश्व योग दिवस के आगामी कार्यक्रम को उत्साह उल्लास से मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आभार सोशल मीडिया प्रभारी नित्येंद्र आचार्य ने माना।