निर्वाचन प्रेक्षक डॉ. भार्गव ने निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

रतलाम । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन एवं नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक, मध्यप्रदेश शासन के पूर्व सचिव और भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी डॉ.अशोक भार्गव ने जावरा, पिपलौदा क्षेत्र का भ्रमण कर वहां निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाएं देखीं।
डॉ. भार्गव ने जावरा में शासकीय भगत सिंह महाविद्यालय में मतदान सामग्री वितरण स्थल से संबंधित व्यवस्था की जानकारी ली। मतदान सामग्री रखने का स्थान, वाहनों के खड़े रहने की व्यवस्था, कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था एवं मतदान दलों की उपस्थिति संबंधी स्थान को व्यवस्थित करने और वर्षा काल को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त व्यवस्था करने के उन्होंने निर्देश दिए। पिपलोदा डाइट में भी डॉ. भार्गव ने निरीक्षण कर यहां पर की गई व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक व्यवस्था संबंधित निर्देश भी दिए। इस दौरान जावरा एसडीम श्री हिमांशु प्रजापति भी मौजूद रहे।

Play sound