भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई

रतलाम । कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी के निर्देशन में अतिक्रमण की गई भूमि को मुक्त कराने की कार्रवाई की जा रही है। इसी के अंतर्गत प्रशासन की टीम ने रतलाम ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम नयापुरा, भदवासा में भूमि सर्वे नम्बर 154, 6 कुल रकबा 4.000 हेक्टयर कुल बाजार मूल्य 4 करोड़ मूल्य की भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराकर 8 लेन के अधिकारियों की सुपुर्दगी में दी गई। इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस का अमला मौजूद रहा।

Play sound