नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा की गई

रतलाम। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की प्रक्रिया के अंतर्गत प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा का कार्य मंगलवार को किया गया। कलेक्टर कार्यालय में जिला पंचायत सदस्यों के लिए प्रस्तुत नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा की गई । इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती जमुना भिड़े, संयुक्त कलेक्टर श्री अभिषेक गेहलोत, एसडीएम सुश्री कृतिका भीमावद भी मौजूद थे।
अभ्यर्थिता से नाम वापसी 10 जून शुक्रवार अपराह्न 3:00 बजे तक हो सकेगी। अभ्यर्थिता से नाम वापसी के ठीक पश्चात इसी दिन निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत सदस्य के लिए संवीक्षा उपरांत नाम निर्देशन पत्रों की स्थिति इस प्रकार रही- कुल आवेदित फार्म 130, कुल स्वीकृत फार्म 127, अस्वीकृत फार्म 3 इनमें एक फॉर्म निरस्त तथा दो फार्म एक ही नाम से अधिक आवेदन होने के कारण विचाराधीन नहीं होने से अस्वीकृत हुए। संवीक्षा उपरांत वार्ड क्रमांक 1 के लिए 9, वार्ड क्रमांक 2 के लिए 10, वार्ड क्रमांक 3 के लिए 9, वार्ड क्रमांक 4 के लिए 6, वार्ड क्रमांक 5 के लिए 8, वार्ड क्रमांक 6 के लिए 9, वार्ड क्रमांक 7 के लिए 7, वार्ड क्रमांक 8 के लिए 6, वार्ड क्रमांक 9 के लिए 5, वार्ड क्रमांक 10 के लिए 7, वार्ड क्रमांक 11 के लिए 9, वार्ड क्रमांक 12 के लिए 12, वार्ड क्रमांक 13 के लिए 13, वार्ड क्रमांक 14 के लिए 5, वार्ड क्रमांक 15 के लिए 7 एवं वार्ड क्रमांक 16 के लिए 5 नाम निर्देशन पत्र वैध पाये गए हैं।

Play sound