रतलाम । ग्राम खारवाकला मे स्थित पालीवाल पेट्रोल पम्प पर मेनेजर का काम करने वाला सद्दाम पिता अनवर खाँन मुसलमान निवासी खारवाकला का रोजाना की तरह दिनांक 13.05.2022 को पेट्रोल पम्प की सिल्लक नगदी रुपये 6,49,800 रुपये व कागजाद एक काले रंग के बैग के अंदर रखकर सिल्लक को जमा करने हेतु ताल के लिये मोटर सायकल से निकला था जो रास्ते मे छोटा खारवा से सारंगाखेडा के बीच ताल महिदपुर आम रोड पर पीछे तीन व्यक्ति मोटर सायकल से आये और फरियादी सद्दाम के सिर पर लोहे की किसी चीज की मारी और पैसो से भरे बैग का पट्टा पकड कर खींच लिया जिससे फरियादी मोटर सायकल सहित नीचे गिर गया और कुछ दुरी तक घिसाया फिर तीनो अज्ञात बदमाश पैसो से भरा बैग लेकर मौके से भाग गये। जिस पर से थाना ताल पर अप क्र. 211/2022 धारा 394 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
उक्त गंभीर लुट की घटना को ट्रेस कर अज्ञात आरोपीयो की गिरफ्तारी एवं लुट के पैसो की बरामदी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्धारा पुलिस टीम का गठन करते हुये ईनाम की उद्घोषणा की गई।
घटना का पर्दाफाश
अज्ञात तीन बदमाश आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक जी तिवारी के मार्गदर्शन मे एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनिल कुमार पाटीदार व एसडीओपी महोदय श्रीमति प्रियंका डुडवे सर के निर्देशन मे टीम द्धारा लगातार अज्ञात तीन व्यक्ति जो लुट कर मोटर सायकल जिस रुट से भागे उस रुट के लगातार सीसीटीवी फुटेज चेक किये जाकर फुटेज को एकत्र किया गया एवं बाद सायबर की मदद से संदेहियो की जानकारी प्राप्त की जाकर लगातार विश्वसनीय मुखबीरो से जानकारी प्राप्त कर नागदा के संदेही मोहम्मद शाजिद को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर बारीकी से हिकमत अमली से मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ करते उसके द्धारा जुर्म करना स्वीकार किया गया। जिसे गिरफ्तार किया गया। मोहम्मद शाजिद द्धारा अपने रिश्तेदार फरदीन निवासी रतलाम, सलमान निवासी उज्जैन व गोलू उर्फ बारिक निवासी इंदौर साथ मिलकर लुट करने की योजना बनाकर घटना दिनांक के दिन छोटू उर्फ बारिक द्धारा पेट्रोल पम्प के सामने रैकी कर सद्दाम के सिल्लक लेकर निकलने की सूचना देकर हुलिया बताने पर दोपहर करीब 03.00 बजे फरियादी सद्दाम के द्धारा बेग मे सिल्लक(पैसे) ले जाते समय रास्ते मे अपने साथी फरदीन व सलमान के साथ बिना नम्बर की पल्सर मोटर सायकल से पीछा करना व सलमान द्धारा सद्दाम के सिर मे फायर आर्म्स पिस्टल/कट्टे की बट से सिर पर मारना व बेग को छीनकर भागकर आलोट के रास्ते होकर गांव गांव के रास्तो से नागदा पहुंचना व वहाँ पर पैसो का बटवारा करा गया। बटवारे मे मोहम्मद शाजिद व फरदीन के हिस्से मे एक लाख तीस हजार, एक लाख तीस हजार रुपये आना व अन्य बाकी कि सभी पैसे सलमान द्धारा ले जाना बताया गया जिस पर आरोपी शाजिद के घर से लुट किये नगदी 1,20,000 रुपये व घटना मे प्रयुक्त एक हीरो होण्डा सीडी डान मो.सा. क्रमांक एमपी 13 जे एफ 5217 को जप्त किया गया व अन्य आरोपी फरदीन को गिरप्तार कर उसके पास से मिले 1,00,000 रुपये व कागजाद को बरामद कर घटना मे प्रयुक्त की गई एक बिना नम्बर की काले ग्रे रंग की पल्सर मोटर सायकल को जप्त का गया बाद आरोपियो का पीआर लेकर प्रकरण के मुख्य आरोपी सलमान निवासी उज्जैन व सहयोगी आरोपी अयान उर्फ गोलू उर्फ बारिक की पुलिस टीम द्धारा तलाश की जाकर गिरप्तार किया गया। आरोपी सलमान के घर से लुट के नगदी 2,45,000 रुपये, कागजाद व एक देशी 12 बोर का कट्टा मय जिंदा राउण्ड के बरामद किया गया एवं अयान उर्फ छोटू उर्फ बारिक से लूट के नगदी 20,000 रुपये को जप्त किया गया। चारो आरोपियो को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहाँ से आरोपियो को न्यायिक अभिरक्षा मे जिला जेल रतलाम भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपियो के नाम -मोहम्मद शाजीद पिता मोहम्मद शफी शेख मुस उम्र 22 साल निवासी वार्ड क्र 01 चेतनपुरा नागदा, फरदीन उर्फ अप्पा पिता अनवर हुसैन शेख मुस उम्र 18 साल निवासी हाट की चौकी मदिना मस्जिद के पास रतलाम, सलमान पिता शाबीर पठान मुस उम्र 24 साल निवासी ग्राम सोहना थाना बलरामपुर, पोस्ट रमवापुर, तह तुलसीनगर, जिला सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश हाल मुकाम बैगम बाग कालोनी मकबरा उज्जैन, अयान उर्प गोलू उर्फ बारिक पिता इस्लाम खान मुस उम्र 18 साल निवासी दीपमाला ढाबे के पीछे नरवल कांकड एमआई रूढ्ढ 10 ब्रीज के पास इंदौर ।
बरामद/जप्त माल
(1) चारो आरोपियो से आरोपियो के कब्जे से लुट के नगदी 4,85,000 रुपये (2) आरोपी फरदीन के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त बिना नम्बर की काले ग्रे रंग की पल्सर मोटर सायकल (3) आरोपी मो, शाजीद से घटना मे प्रयुक्त व एक हीरो होण्डा सीडी डान मो.सा. क्र,रूक्क 13 छ्वस्न 5217 (4) आरोपी सलमान के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त एक 12 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा राउण्ड
उक्त लुट की घटना को ट्रेस करने मे निम्न अधिकारी/कर्मचारियो का सराहनीय योगदान रहा है-
उनि नागेश यादव, थाना प्रभारी थाना ताल, उनि कन्हैया अवास्या चौकी प्रभारी चौकी खारवाकला, उनि आर एन सिंह, उनि शीना खान, सउनि आर सी भम्भोरिया, सउनि बनेसिह डोडिया, आर. 740 आखमसिह,आर 629 राजेश सेंगर, आर 810 कमलेश पाण्डे, आर 490 दीपक पाटीदार, आर 955 रोनक पोरवाल, आर 964 ओमप्रकाश गुर्जर, आर 1056 अमित कुमार, सायबर प्रभारी उनि श्रवणसिंह भाटी,आर सायबर आरक्षक मनमोहन शर्मा, सायबर आरक्षक हिम्मतसिह, आर. विपुल भावसार, प्रधान आरक्षक बंटी हाट की चौकी, आर. 324 हिम्मत सिंह रतलाम ।