आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर जी महामुनिराज के दर्शन के गांव के जन सैलाब उमड़ा

झुमरीतिलैया । परम पूज्य गणाचार्य श्री 108 पुष्पदंत सागर जी महामुनिराज के परम पभावक शिष्य परम पूज्य आचार्य श्री 108 प्रमुख सागर जी महाराज का मंगल विहार झुमरी तिलैया से सम्मेद शिखर के लिए हुआ रास्ते में जहां भी महाराज श्री का आहार ओर रात्रि विश्राम हो रहा है वहाँ लोग दर्शन के लिए पूरी गांव के लोग पधार रहै है गुरुदेव ने सभी को शाकाहार का मंत्र दिया और कहा कि आप सभी जिस धर्म को मानते है उस भगवान की मंदिर जाए और ये सोचे कि जो जीव को आप मारते है उसमे भी जान है इस लिए उस जीव को ना मारे गांव के लोगो ने कहा कि हम सभी कोशिश करेंगे और आगे मरकचो गांव के लोग दर्शन को आकुल व्याकुल थे पूरे गांव में जन शैलाब गुरूवर के दर्शन को उमड़ पड़ा गुरुदेव सभी को मंगल आशीर्वाद देते हुए कहा सभी अपने जीवन में शुद्ध शाकाहारी बने तो आप का जीवन सुख मय होगा इसके बाद गांव के सभी लोग गुरूवर के चरण वंदन किये इस विहार में कोडरमा के मनीष सेठी,सिमा सेठी तुभयं सेठी,,राज कुमार अजमेरा, रतलाम,जावरा की एडवोकेट महक कियावत,समय कियावत के साथ कई शहरों के भक्त भी चल रहे है । उक्त जानकारी कोडरमा मीडिया राज कुमार अजमेरा,नवीन जैन ने दी ।

Play sound