रतलाम जनपद अंतर्गत इटावा माताजी पंचायत में दीपक जैन निर्विरोध सरपंच चुने गए

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्विरोध सरपंच चुने जाने का सिलसिला जारी

रतलाम। मध्य प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में निर्विरोध सरपंच चुने जाने का सिलसिला लगातार जारी हैं, इसी क्रम में रतलाम जिले की एक ओर पंचायत, रतलाम जनपद अंतर्गत इटावा माताजी पंचायत में निर्विरोध सरपंच चुने गए।
लंबे समय के बाद हो रहे पंचायत चुनाव में घमासान देखा जा रहा है, एक तरफ जहां चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की संख्या कहीं-कहीं दहाई में भी देखी जा रही हैं,वही दूसरी तरफ अनेक ऐसी पंचायतें हैं जहां पर की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रोत्साहन राशि देने तथा स्वयं पंचायत में आने की घोषणा के बाद निर्विरोध पंचायतें घोषित हो रही है। ऐसा ही एक मामला रतलाम जिले की इटावा माताजी पंचायत में देखा गया है, जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बिजासन माता जी धाम जो कि इटावा माताजी पंचायत के नाम से जाना जाता है यहां पर गांव के ही 2 युवाओं, अर्जुन सिंह राठौर तथा दीपक जैन ने इस बार पंचायत चुनाव लड़ने का निर्णय लिया था, लेकिन नामनिर्देशन के पश्चात 2000 आबादी वाली इस पंचायत के वरिष्ठ जनों ने आपस में बैठकर गांव के विकास को प्राथमिकता देते हुए चुनाव ना लड़ने का निर्णय लिया, जिसके पश्चात अर्जुन सिंह राठौर ने अपना नाम निर्देशन वापस ले लिया तथा गांव के दीपक जैन को निर्विरोध अपना सरपंच चुन लिया। गांव के पंच पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं, अब सरपंच भी निर्विरोध चुने जाने पर गांव में काफी हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। गांव के ही राकेश जैन ने बताया कि इस खुशी के अवसर पर गांव के विकास में अपना समर्थन देने वाले अर्जुन सिंह राठौर तथा निर्विरोध निर्वाचित सरपंच दीपक जैन, दोनों का साफा बांधकर व मिठाई खिलाकर हर्ष के साथ गांव वालों ने स्वागत किया गया।

Play sound