युवक महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता निलेश सुराणा का जन्म दिवस हर्षोल्लास से मनाया

जावरा (अभय सुराणा)। युवक महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता श्री निलेश कुमार सुराणा जी के जन्मदिन के अवसर पर उनके निवास स्थान जावरा पर युवक महासंघ के प्रदेश पदाधिकारियों एवं अन्य मित्रों द्वारा उन्हें आशीवार्द और बधाई देकर जन्मदिन मनाया गया।
युवक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल दसेड़ा जी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विनोद मेहता जी* एवं अन्य साथियों ने सुराणा के घर पर जाकर उन्हें बधाई दी एवं माला से जन्मदिन के अवसर पर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष दसेड़ा जी ने कहा कि भगवान आदिनाथ* से प्रार्थना करते हैं कि वह आपको उत्तम स्वास्थ्य,दीर्घायु आयुष,सुख-समृद्धि प्रदान करें एवं जिनशासन के कार्यों में आप हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
श्री दसेड़ा ने आगे कहा की हमारे महासंघ के इंटरनेशनल चैयरमेन श्री सुनील सिंघी , राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेश शाह राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुनील गांग प्रदेश महामंत्री श्री प्रसन्न जैन एवं अन्य सभी सम्माननीय राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारी आपकी कार्यकुशलता से प्रभावित हैं।
प्रदेश कोषाध्यक्ष मेहता ने कहा कि भाई निलेश आप *युवक महासंघ मध्यप्रदेश में प्रदेश प्रवक्ता के पद पर रहकर कार्य रहे हैं और जिस जिम्मेदारी एवं कुशलता के साथ पद की गरिमा बनाए रखें हुए है वह बहुत ही अनुमोदनीय है। हम आपके प्रगति की कामना करते हैं। सुबह से ही युवक महासंघ के सभी ग्रुपों में जिस प्रकार आपके लिए बधाई संदेश आ रहे हैं वह निश्चित ही आपके कार्यकुशलता की अनुमोदना है।
हम सब आपको और आपके परिवार को आज इस शुभ अवसर पर बधाई देते है एवं आपको आशीवार्द देते है कि आप हमेशा युवक महासंघ और जिनशासन के कार्यों में अपनी सेवा देकर पुण्य का उपार्जन करें यही शुभकामना।इस अवसर पर श्री भरत मनसुखानी , श्री भुपेन्द्र भट्ट , श्री आलोक मोदी , श्री संजय चौरसिया भी उपस्थित थे। आप सभी ने भी भाई निलेश को आशीवार्द दिया और जन्मदिन की बहुत बधाई दी !

Play sound