पुलिस अधिकारियो एवं कर्मचारियो का वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण

रतलाम । आज दिनांक 10/06/2022 को रतलाम जिले में पदस्थ 45 वर्ष या इससे अधिक आयु के के सभी पुलिस अधिकारियों एवम कर्मचारियों का वार्षिक स्वास्थ्य परीक्षण मेडिकल कॉलेज रतलाम में किया गया ।
परीक्षण शिविर मे मेडिकल कालेज डीन श्री जितेन्द्र गुप्ता व कालेज अधीक्षक श्री प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन मे विशेषज्ञ चिकीत्सको की टीम द्वारा 138 होमगार्ड जवान, 04 विशेष सशस्त्र बल सहित कुल 316 पुलिस अधिकारी कर्मचारियों का मेडिकल परीक्षण किया गया जिसमें सभी कर्मचारियों के नेत्र, नाक, गला एवं हृदय संबंधी परीक्षण कर चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किए गए तथा निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई।

Play sound