मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बैठक आयोजित

रतलाम । त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन एवं नगरीय निकाय निर्वाचन अंतर्गत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सेंस प्लान अनुसार जिला पंचायत सभाकक्ष में परियोजना अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेंस प्लान नोडल अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा, प्राध्यापक डॉ. एस.एस. मौर्य, जिला सलाहकार श्री आनंद व्यास, जन अभियान परिषद जिला समन्वयक श्री रत्नेश विजयवर्गीय उपस्थित थे। वार्डवार रैली, गर्भवती धात्री महिलाओं की सूची तैयार करना, मतदान का प्रतिशत बढाने हेतु घर-घर जाकर पीले चावल देकर मतदान हेतु प्रेरित करना आदि गतिविधियां शामिल रहेंगी।
सेंस प्लान नोडल अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां आयोजित कर उन्हें संचार माध्यमों द्वारा जन-जन तक पहुंचाने हेतु कार्य योजना अन्तर्गत आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, उषा कार्यकर्ताओं का 11 जून को प्रातः 11.00 बजे नरसिंह वाटिका सिलावटों का वास में सेंस प्लान को लेकर होने वाली गतिविधियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया है।

Play sound